श्रीराम मंदिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का मंदिर होगा, RSS नेता इंद्रेश कुमार ने किया दावा

इंद्रेश कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थस्थल पर राम मंदिर निर्माण का आंदोलन हिंदूुत्व तथा राष्ट्रीयता के भाव से परिपूर्ण पूरी तरह से संवैधानिक आंदोलन था। अयोध्या जाने के दौरान लाखों राम भक्तों ने रास्ते में पड़ने वाले किसी भी मस्जिद या मदरसे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 12:58 PM (IST)
श्रीराम मंदिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का मंदिर होगा, RSS नेता इंद्रेश कुमार ने किया दावा
ग्रेटर कैलाश में लोगों को संबोधित करते संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए हर मत, पंथ, धर्म, जाति, लिंग के लोग सहयोग दे रहे हैं। सबमें राम, सबके राम की भावना के कारण हर व्यक्ति भगवान राम के प्रति आस्था रखता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम को हर धर्म के लोग समान आस्था से मानते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का मंदिर होगा। वह बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की राष्ट्रीय महामंत्री व नवभारत फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजिका रेशमा एच सिंह के ग्रेटर कैलाश-दो स्थित आवास पर आयोजित श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थस्थल पर राम मंदिर निर्माण का आंदोलन हिंदूुत्व तथा राष्ट्रीयता के भाव से परिपूर्ण पूरी तरह से संवैधानिक आंदोलन था। अयोध्या जाने के दौरान लाखों राम भक्तों ने रास्ते में पड़ने वाले किसी भी मस्जिद या मदरसे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

26 जनवरी को राजधानी में हुई हिंसा पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में दिल्ली में ¨हसा फैलाने व देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई कर रही है। देश को बांटने वाली कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता श्याम जाजू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुस्लिम व सिख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कंसल्टेंट से लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता व रिटायर्ड अधिकारी, समाजसेवी शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी