विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुहागरात पर खुला दूल्‍हे का एक ऐसा राज, चौंक पड़ी दुल्हन; फिर कमरे में निकल गई चीख

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 08:21 AM (IST)

सभी रस्म रिवाज होने के बाद जब दुल्हन अपने कक्ष में सुहागरात पर पहुंची तो सामने अपने पति देखकर उसके होश उड़ गए। दुल्हन कक्ष से बाहर आ गई।

सुहागरात पर खुला दूल्‍हे का एक ऐसा राज, चौंक पड़ी दुल्हन; फिर कमरे में निकल गई चीख
सुहागरात पर खुला दूल्‍हे का एक ऐसा राज, चौंक पड़ी दुल्हन; फिर कमरे में निकल गई चीख

नोएडा/दादरी। दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक बुजुर्ग को अपने से आधी उम्र की युवती से शादी करना महंगा पड़ गया। बुजुर्ग ने वधू पक्ष के रिश्तेदार को करीब डेढ़ लाख रुपये देकर आधी उम्र की युवती से धोखे से शादी कर ली। ससुराल पहुंचकर पत्नी को पति की उम्र का पता चला तो वह कोतवाली पहुंच गई और बुजुर्ग पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने दुल्हन को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने वधू पक्ष के रिश्तेदारों को डेढ़ लाख रुपये देकर अपने से आधी उम्र की दिल्ली निवासी एक युवती से धोखे से शादी कर ली। शुक्रवार को दुल्हन ससुराल पहुंची।

सभी रस्म रिवाज होने के बाद जब दुल्हन अपने कक्ष में पहुंची तो सामने उम्र दराज पति देख उसके होश उड़ गए। दुल्हन कक्ष से बाहर आ गई। वह ऑटो से दादरी कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की।

दुल्हन का आरोप है कि शादी से पहले उसे दूसरा युवक दिखाया गया था। जबकि दूल्हे का कहना था कि उन्होंने दुल्हन के रिश्तेदार को डेढ़ लाख रुपये देकर शादी की है। पुलिस ने आपसी सुलह करने की बात कहकर दुल्हन को उसके परिजन को सौंप दिया। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।