दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो सख्त हुआ प्रशासन, मास्क नहीं पहनने पर होगा 2000 का चालान

मंगलवार को 6007 चालाल काटे गए और कुल जुर्माना एक करोड़ 20 लाख का लगाया गया। एक दिन में काटे गए चालान में यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस दिन मास्क न लगाने वालों के 5809 चालान किए गए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:14 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 10:14 AM (IST)
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो सख्त हुआ प्रशासन, मास्क नहीं पहनने पर होगा 2000 का चालान
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो सख्त हुआ प्रशासन, मास्क नहीं पहनने पर होगा 2000 का चालान

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के 13,785 नए मामले सामने आए हैं। इसे कतई अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि 24 घंटे के दौरान 35 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि दिल्ली में अबतक 25,460 कोरोना पाजिटिव मरीज दम तोड़ चुके हैं।

वहीं, कोरोना से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। इस लहर में मंगलवार को अभी तक के सबसे अधिक चालान प्रशासन ने काटे हैं। मंगलवार को 6007 चालाल काटे गए और कुल जुर्माना एक करोड़ 20 लाख का लगाया गया। एक दिन में काटे गए चालान में यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस दिन मास्क न लगाने वालों के 5809, शारीरिक दूरी का पालन न करने पर 153 व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के 43 चालान काटे गए।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के दो चालान काटे गए। इसमें कोरोना बचाव के नियमों का पालन कराने के लिए सबसे अधिक फोकस दक्षिण पूर्वी जिला ने बढ़ा दिया है। इस जिला में मास्क न लगाने वालों के 850 चालान काटे गए। इसी अपराध में मध्य जिला में 728 और पूर्वी जिला में 704 चालान काटे गए हैं।

पूर्वी जिला प्रशासन ने कोरोना बचाव के नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरुक करने का अभियान भी तेज कर दिया है।सबसे कम उत्तरी पूर्वी जिला में 279 चालान काटे गए हैं। इससे पहले सोमवार को 4724 चालान काटे गए थे। जिसमें से मास्क न लगाने वालों के 4621 चालान काटे गए। इस दिन भी मास्क न लगाने पर सबसे अधिक चालान दक्षिण पूर्वी जिला में काटे गए थे, जो 883 थे।जबकि दूसरे नंबर पर पूर्वी जिला रहा। इस जिले में इसी अपराध में 705 चालान काटे गए। अन्य जिलों में कम चालान काटे गए। 

chat bot
आपका साथी