यूपी निकाय चुनावः गाजियाबाद में भाजपा को भारी बढ़त, आशा शर्मा की जीत तय

मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजाम पर अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 01 Dec 2017 08:24 AM (IST) Updated:Fri, 01 Dec 2017 01:24 PM (IST)
यूपी निकाय चुनावः गाजियाबाद में भाजपा को भारी बढ़त, आशा शर्मा की जीत तय
यूपी निकाय चुनावः गाजियाबाद में भाजपा को भारी बढ़त, आशा शर्मा की जीत तय

गाजियाबाद (जेएनएन)। गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर स्थिति साफ होती दिख रही है। कुल 25 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा इस राउंड तक 994477 वोट से आगे चल रही हैं। उनको 165855 वोट मिले हैं। पहले राउंड से आशा शर्मा की जीत की प्रबल "आशा' बनी हुई है।
वहीं, 15वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस की डॉली तीसरे से दूसरे पायदान पर आ गई हैं। बसपा की मुन्नी चौधरी को उन्होंने तीसरे पायदान पर धकेल दिया है।

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा तीसरे पायदान पर चल रही थीं, अब दूसरे स्थान पर हैं। उनको 66408 वोट इतने राउंड तक मिले हैं। सपा प्रत्याशी मेयर पद की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। बता दें वर्तमान में भी यहां से बीजेपी के ही आशु वर्मा मेयर हैं।

15वां राउंडः मेयर चुनाव में दलों की स्थिति

आशा शर्मा भाजपा-150805
मुन्नी चौधरी बसपा- 62938
डॉली शर्मा कांग्रेस- 61554
राशि गर्ग सपा-  23220
डॉ. प्रगति त्यागी- आप  7536

चुनाव अपडेट

1.  वार्ड 11 से कांग्रेस की माया देवी जीती। माया को मिले 1838 और  कुसुम देवी (बीजेपी) को मिले 1655 वोट।

2. मोदीनगर से भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी अशोक माहेश्वरी से 20 वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

3.  वार्ड 28 राजीव कॉलोनी से भाजपा की विभा देवी निर्वाचित।

4. वार्ड नंबर-2 से जीतीं मीनल रानी।

5.मुरादनगर चेयरमैन पद के चुनाव दूसरे राउंड के बाद भाजपा के विकास तेवतिया 3460 वोटों से अागे।

नगर निगम, नगर पालिका खोड़ा व नगर पंचायत की मतगणना गोविंदपुरम अनाजमंडी में हो रही है, जबकि लोनी की लोनी इंटर कालेज व मोदीनगर व मुरादनगर की आदर्श कन्या इंटर कालेज गोविंदुपरी में हो रही है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी व एसएसपी हरिनारायण सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।

मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजाम पर अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। नगर पालिका खोड़ा, नगर पंचायत डासना और नगर निगम के पंडालों का निरीक्षण किया।

मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, बैरिके¨डग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर निगम मतगणना दल में एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक अतिरिक्त मतगणना सहायक तैनात किया गया है।

25 राउंड में होगी मतगणना

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचन अधिकारियों को एक-एक वीडियो कैमरा दिया जाएगा और मतगणना केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। नगर निगम में जहां ईवीएम से मतदान हुआ है एक मेज पर 25 राउंड में मतगणना होगी। अन्य निकायों में सात राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

मोदीनगर, मुरादनगर, खोड़ा, डासना, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर की मतगणना पांच राउंड में पूरी कराई जाएगी। मेयर व पार्षदों को मिले वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से दस बजे व दस बजे से मतगणना समाप्त होने तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी