Delhi: वेतन नहीं मिला तो भूख हड़ताल पर बैठे निगम के डॉक्टर, बोले- 'No Pay, No Work'

हिंदू राव अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि वेतन के मुद्दे को पांच अक्टूबर से हम लोग लगातार उठा रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे अब हम मुद्दे को उठाते-उठाते अब थक गए हैं लेकिन अब भी कोई समाधान नहीं हुआ है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:29 PM (IST)
Delhi: वेतन नहीं मिला तो भूख हड़ताल पर बैठे निगम के डॉक्टर, बोले- 'No Pay, No Work'
पांच डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में वेतन न मिलने के लिए आंदोलरत रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के पांच डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों पर प्रशासन कोई कार्य नहीं कर रहा। इसलिए अब वेतन न मिलने तक भूखहड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।

दिल्ली में एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने वेतन न मिलने के खिलाफ आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। फिलहाल पांच रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।

हिंदू राव अस्पताल के आरडीए अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि वेतन के मुद्दे को पांच अक्टूबर से हम लोग लगातार उठा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे अब हम मुद्दे को उठाते-उठाते अब थक गए हैं, लेकिन अब भी कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है कि डॉक्टरों को पूरा वेतन समय से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलाई से लेकर अब तक हमें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में हम लोग कैसे घर चलाए प्रशानस को बताना चाहिए। कोई किराये पर रहता हैं तो किसी को अपने बच्चों के स्कूल की फीस देनी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले निगम अस्पतालों के डॉक्टर दो बार जंतर-मंतर पर वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि डॉक्टरों के वेतन न मिलने के मामले में भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। भाजपा का कहना है कि दिल्ली सरकार वेतन के लिए पैसे जारी नहीं कर रही है वहीं सरकार का कहना है कि अगर निगम के अस्पताल भाजपा से नहीं संभल रहा है तो वह राज्य सरकार को सौंप दें। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी