VIDEO: नामी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर का तोड़ दिया दांत

परिजनों की पिटाई से डॉक्टर आतिल का एक दांत टूटा, जबकि देवराज और एक अन्य गार्ड गौरव के सिर में चोट लगी। एक स्वीपर के पेट में डंडा लगने से उसको खून की उल्टी हुई।

By Edited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 08:29 PM (IST)
VIDEO: नामी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर का तोड़ दिया दांत
VIDEO: नामी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर का तोड़ दिया दांत

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। इसमें डॉक्टर सहित पांच लोग घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हंगामे के बीच डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टॉफ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों का उपचार कर उनके बयान दर्ज किए गए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में तोडफोड़ होने की सूचना मिली। लोगों को अन्य पुलिस बल की सहायता से शात कराया गया, जबकि डॉक्टर आतिल व गार्ड देवराज समेत करीब पाच लोगों का उपचार कराया गया।

डॉक्टर आतिल का एक दांत टूटा, जबकि देवराज और एक अन्य गार्ड गौरव के सिर में चोट लगी। एक स्वीपर के पेट में डंडा लगने से उसको खून की उल्टी हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश सोनी परिवार के साथ के ब्लॉक जहागीरपुरी इलाके में रहता है। वह कुछ वर्षों से हृदय रोग ग्रस्त था। एक साल से उसका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल से चल रहा था। शुक्रवार सुबह राजेश को अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टरों ने दोपहर में हालत गंभीर होने के बावजूद घर भेज दिया। शाम को राजेश की हालत बिगड़ते देखकर वापस अस्पताल लाया गया। यहा पर डॉक्टरों ने उसको देखा भी था, लेकिन राजेश की मौत हो गई।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि राजेश की मौत के बाद अचानक 25 से 30 लोग अचानक अस्पताल में दौड़ते हुए आए और डंडे उठाकर शीशे आदि तोड़ने लगे। वहा पर रखे अन्य सामान को तोडऩे लगे। जो भी उनको समझाने आया उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

यह भी पढ़ेंः जानें- नामी TV रियलिटी के प्रतियोगी रहे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को क्यों मार डाला


chat bot
आपका साथी