Monsoon Rain 2021: दिल्ली में क्यों टूटते-टूटते रह गया 121 साल का रिकार्ड, पढ़िये- सबसे हैरत की बात

Monsoon Rain 2021 मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 27 वर्षों में सितंबर महीना देश के लिए दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला सितंबर साबित हुआ है। इस महीने में 223 मिमी (29 तारीख तक) यानी 34 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है जबकि मासिक सामान्य 166.6 मिमी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:30 AM (IST)
Monsoon Rain 2021: दिल्ली में क्यों टूटते-टूटते रह गया 121 साल का रिकार्ड, पढ़िये- सबसे हैरत की बात
Monsoon Rain 2021: दिल्ली में क्यों टूटते-टूटते रह गया 121 साल का रिकार्ड, पढ़िये- सबसे हैरत की बात

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। जिस सितंबर महीने में मानसून चलाचली की बेला में होता है, उसी माह की बारिश इस साल दिल्ली में 121 सालों का रिकार्ड तोड़ते- तोड़ते रह गई। महज चार मिमी की कमी रह गई थी। माह के अंतिम तीन चार दिनों में ज्यादा बारिश न होने और मौसम के शुष्क रहने से मामला खटाई में पड़ गया। हालांकि इसके बावजूद इस बार सितंबर में ज्यादातर दिन तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर माह में बारिश का आल टाइम रिकार्ड 1944 में 417.3 मिमी का है। वहीं, इस साल बृहस्पतिवार (माह के अंतिम दिन) शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में इस माह 413.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो 77 वर्षों में सबसे अधिक है।

हैरत की बात यह भी कि वर्ष 2019 में पूरे मानसून के दौरान ही दिल्ली में 404 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। इस साल सितंबर की बारिश पिछले साल की तुलना में भी काफी अलग रही है, जब दिल्ली में सामान्य 129.8 मिमी के मुकाबले माह भर में 20.9 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। एक सितंबर को 112.1 मिमी और 2 सितंबर को 117.7 मिमी। शनिवार (11 सितंबर) को 94.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

महेश पलावत (उपाध्यक्ष, मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन, स्काईमेट वेदर) की मानें तो इसमें कोई दो मत नहीं कि इस साल मानसून की अत्यधिक सक्रियता देखने को मिली। इसी के चलते केवल एक अगस्त को छोड़कर हर माह सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। सितंबर में भी यह सिलसिला जारी रहा। इसके लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन को ही कारण नहीं बताया जा सकता। हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी में हो रही तमाम हलचल भी बराबर की भागीदार हैं।

chat bot
आपका साथी