Delhi Weather & Cold Alert ! अगले हफ्ते ठंड को लेकर पढ़िये मौसम विभाग का ताजा पूर्वानु्मान

Delhi Weather Cold Alert ! ठंड में इजाफे का दौर यूं ही जारी रहने की संभावना है। कुलमिलाकर अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। ऐसे में ठंड के प्रति लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 09:00 AM (IST)
Delhi Weather & Cold Alert ! अगले हफ्ते ठंड को लेकर पढ़िये मौसम विभाग का ताजा पूर्वानु्मान
Delhi Weather & Cold Alert ! अगले हफ्ते ठंड को लेकर पढ़िये मौसम विभाग का ताजा पूर्वानु्मान

नई दिल्ली/गुरुग्राम/नोएडा, आनलाइन डेस्क। पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हल्ली ही सही, लेकिन कंपकंपी बढ़ा दी है। यही वजह है कि शनिवार सुबह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ अन्य दिनों की तुलना में अधिक ठंड महसूस की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और यह स्थिति दिनभर ऐसी ही रहेगी। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी  एक किलोमीटर से भी अधिक की रही। वहीं, मौमस विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को  अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की ठंडक दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ा रही है। न्यूनतम के बाद अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। शुक्रवार को इस सीजन का पहला घना कोहरा भी देखने को मिला। ठंड में इजाफे का दौर यूं ही जारी रहने की संभावना है। कुलमिलाकर अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। ऐसे में ठंड के प्रति लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में अच्छी ठंडक का एहसास हुआ। पार्क में सैर के लिए जाने वालों को खासतौर पर ठंड लगी। हालांकि दिन में धूप खिली रही और आसमान भी साफ रहा, लेकिन ठंडक का एहसास बरकरार रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 59 से 98 प्रतिशत रहा।

कौन सा राजनीतिक दल जीतेगा यूपी चुनाव 2022? पढ़िये- राकेश टिकैत की 'भविष्यवाणी'

chat bot
आपका साथी