यहां पढ़िए डूसू के नए अध्यक्ष अक्षित दहिया की क्या है खूबी, आप भी कह उठेंगे वाह

अक्षित दहिया को बॉडी बिल्डिंग का शौक भी है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे प्रोफेशनली अपनाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 06:20 PM (IST)
यहां पढ़िए डूसू के नए अध्यक्ष अक्षित दहिया की क्या है खूबी, आप भी कह उठेंगे वाह
यहां पढ़िए डूसू के नए अध्यक्ष अक्षित दहिया की क्या है खूबी, आप भी कह उठेंगे वाह

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव-2019 (Delhi University Students Unions Election-2019) में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) ने बाजी मारते हुए चार पदों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव समेत तीन पदों पर कब्जा जमा लिया। वहीं, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को बस एक सचिव से ही संतोष करना पड़ा है। 

इस बार एबीवीपी अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर और ज्वाइंट सेक्रेटरी पर शिवांगी खरवाल जीती हैं। इसके अलावा एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) नए अध्यक्ष ABVP के अक्षित दहिया चुन गए हैं। प्रेसिडेंट पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया ने 19 हजार वोटों से जीत हासिल की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित रामजस कॉलेज से बीएससी फिजिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने वाले अक्षित दहिया वर्तमान में फैकल्टी ऑफ लॉ फर्स्ट इयर के स्टूडेंट हैं। यह भी कमाल की बात है कि अक्षित दहिया को बॉडी बिल्डिंग का शौक भी है। इतना ही नहीं,  उन्होंने इसे प्रोफेशनली अपनाते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।

गौरतलब है कि डूसू चुनाव के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। इस दौरान मतदान में 1.3 लाख छात्र-छात्राओं में से मात्र 39.90 फीसद ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह मतदान पिछले साल की तुलना में करीब पांच फीसद कम था। पिछले चुनाव में भी एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की थीं, जबकि एनएसयूआई एक पर जीती थी।

कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

डूसू चुनाव में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही रहा। इस बार कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें चार महिलाएं थीं।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी