पढ़िये- दिल्ली के मौसम को लेकर IMD की सबसे ताजा भविष्यवाणी, लू करेगी परेशान या फिर चलेगी आंधी

Delhi Weather News Update अगले एक सप्ताह तक हर रोज दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान भी कुछ कम रहेगा और गर्मी से भी आंशिक राहत मिलेगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 09:15 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 09:15 AM (IST)
पढ़िये- दिल्ली के मौसम को लेकर IMD की सबसे ताजा भविष्यवाणी, लू करेगी परेशान या फिर चलेगी आंधी
पढ़िये- दिल्ली के मौसम को लेकर IMD की सबसे ताजा भविष्यवाणी, लू करेगी परेशान या फिर चलेगी आंधी

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather News Update: चुभन भरी गर्मी के बीच अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज कुछ नरम रहेगा। हर रोज दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान भी कुछ कम रहेगा और गर्मी से भी आंशिक राहत मिलेगी। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और राजस्थान के आसपास कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से छह मई तक रोजाना ही मौसम बदलता रहेगा। दोपहर तक तेज धूप रहेगी, जबकि शाम के समय आंधी और बारिश के आसार बन जाएंगे। इससे अधिकतम तापमान तीन मई तक 42 डिग्री के आसपास और फिर 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही। तापमान भी 42 डिग्री पार रहा, जबकि शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 23 से 63 फीसद रहा। स्पोर्टस कांप्लेक्स और नजफगढ़ दिल्ली के सर्वाधिक गर्म इलाके रहे। यहां का अधिकतम तापमान क्रमश: 44.1 और 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान स्पोर्टस कांप्लेक्स का 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली एनसीआर की हवा कहीं खराब, कहीं बहुत खराब

हरियाणा और पंजाब में फसली अवशेष जलाए जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 1,300 पार कर गई। फसली अवशेषों के धुएं का ही नतीजा है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा कहीं खराब और कहीं बहुत खराब श्रेणी श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार  को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 296 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद का 282, गाजियाबाद का 368, ग्रेटर नोएडा का 318, गुरुग्राम का 257 और नोएडा का 319 दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी