दिल्‍ली के जामा मस्जिद में ईद-उल-जुहा के मौके पर दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

यहां की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों के लिए सभी इंतजाम किया गया। दिल्‍ली के जामा मस्जिद में हजारों की तादाद में लोग एकत्र होकर ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 02 Sep 2017 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 02 Sep 2017 10:36 AM (IST)
दिल्‍ली के जामा मस्जिद में ईद-उल-जुहा के मौके पर दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
दिल्‍ली के जामा मस्जिद में ईद-उल-जुहा के मौके पर दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ] । आज शनिवार को पूरे दिल्‍ली एनसीआर में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। इस मौके मस्जिदों में नमाज अदा की गई। यहां की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों के लिए सभी इंतजाम किया गया। दिल्‍ली के जामा मस्जिद में हजारों की तादाद में लोग एकत्र होकर ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की। इस मौके पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्‍लीवासियों को बकरीद की बधाईयां दी है।

इस मौके पर लोगों को संदेश दिया गया, जिसमें अमन चैन की दुआ और अपने अंदर की बुराई को कुर्बान करने के लिए कहा गया। इस दिन कुर्बानी देने की मान्यता है, जो लोग बकरा या अन्य जानवर खरीद सकते हैं वह कुर्बानी देते हैं और एक दूसरे को दावत देकर ईद-उल-जुहा की बधाई देते हैं।

बकरीद पर बाजार में वैसे तो बहुत बकरे बिकने को आए। पांच हजार रुपये लेकर 25 हजार रुपये तक का बकरा बेचा गया, लेकिन नोएडा में आकर्षण का केंद्र सुल्तान बकरा रहा, जिसे सेक्टर-6 से आए मोइन ने बाजार में बेचा।



इंटरनेट ने जब पुरी दुनिया को मोबाइल में समेट दिया है तो ऐसे में लोग दूर देश या स्थान में बसे अपनों को सोशल मीडिया से बधाइयां दे रहे हैं। लोग वॉट्सएप, फेसबुक और अन्य मैसेंजर एप्स के जरिए बधाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी