ममता बनर्जी का दिल्ली में स्वागत- 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइये आप लोकतंत्र में हैं'

देश की राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर बुधवार को आम आदमी पार्टी तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह नाम से मेगा रैली होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:21 AM (IST)
ममता बनर्जी का दिल्ली में स्वागत- 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइये आप लोकतंत्र में हैं'
ममता बनर्जी का दिल्ली में स्वागत- 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइये आप लोकतंत्र में हैं'

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के मद्देनजर केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिण गठबंधन (National Democratic Alliance) के खिलाफ महागठबंधन की कवायद जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर बुधवार को आम आदमी पार्टी 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' नाम से मेगा रैली होगी। इसमें तमाम विपक्षी दलों को बुलाया गया है। वहीं, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए दिल्ली में जगह-जगह रोचक और इशारों-इशारों में केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। 

पोस्टर में लिखा, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइये आप लोकतंत्र में है।' वहीं, एक और पोस्टर में ममता दीदी के स्वागत के लिए लगाए गए इस पोस्टर में उन्हें लेकर तंज कसा गया है। पोस्टर में ममता बनर्जी की गुस्सेवाली तस्वीर वाले कार्टून के साथ में लिखा है- 'दीदी आपको यहां जनता को संबोधित करने से कोई नहीं रोकेगा।'  अंग्रेजी में लिखे एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है, 'दीदी, दिल्ली में आपका स्वागत है जहां लोकतंत्र जिंदा है।'

बताया जा रहा है कि ये सभी पोस्टर-बैनर यूथ फॉर डेमोक्रेसी नाम के संगठन द्वारा लगाए गए हैं। दिल्ली में बुधवार को होने वाली रैली के बारे में आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार भी हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी