हवा की गति होगी कम, अगले सप्ताह से फिर बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर

23-26 नवंबर तक हवा की रफ्तार ठीक होने के कारण राजधानी में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद हवा की गति कम होने और नमी की वजह से प्रदूषण बढ़ेगा।

By Amit MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Nov 2017 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Nov 2017 11:16 AM (IST)
हवा की गति होगी कम, अगले सप्ताह से फिर बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर
हवा की गति होगी कम, अगले सप्ताह से फिर बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में प्रदूषण का स्तर अगले सप्ताह से फिर बढ़ सकता है, क्योंकि इस दौरान हवा की गति कम होगी और कोहरा पड़ेगा। इस वजह से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सघन होंगे।

स्काई मेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि 23-26 नवंबर तक हवा की रफ्तार ठीक होने के कारण राजधानी में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद हवा की गति कम होने और नमी की वजह से प्रदूषण बढ़ेगा।

बुधवार को राजधानी में प्रदूषण का स्तर मंगलवार की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया। पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर अब भी सामान्य (60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) से काफी अधिक है। यही स्थिति पीएम 10 की भी है। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम (25.1) और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम (9.6) दर्ज किया गया।

आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 85 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 23 फीसद रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा सामान्य से थोडी तेज हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में हुई खराबी तो मिल जाएगी जानकारी, इस तकनीक से होगा संभव

chat bot
आपका साथी