दिल्ली में हथियार से लैश बदमाशों ने कांस्टेबल को मारी गोली, एक होमगार्ड भी घायल

दिल्ली के द्वारका में हथियार से लैश बदमाशों ने एक कांस्टेबल को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 09:31 AM (IST)
दिल्ली में हथियार से लैश बदमाशों ने कांस्टेबल को मारी गोली, एक होमगार्ड भी घायल
दिल्ली में हथियार से लैश बदमाशों ने कांस्टेबल को मारी गोली, एक होमगार्ड भी घायल

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के द्वारका में हथियार से लैश बदमाशों ने एक कांस्टेबल को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के सशस्त्र हमलावरों ने द्वारका के सेक्टर 23 में कांस्टेबल पर हमला कर दिया। गोली लगने से एक होमगार्ड भी घायल हो गया है।

गोली लगने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

उधर, एटीएम चोर गिरोह के सदस्य को दक्षिणी-पूर्वी जिले की बदरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे व निशानदेही पर छापेमारी कर एक महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार, एटीएम के पाट्र्स, रस्सी और जंजीर बरामद की है। डीसीपी दक्षिणी-पूर्वी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित मेवात का रहने वाला ताहिर हुसैन है। वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। एसीपी बदरपुर गुरसेवक सिंह ढिल्लों व एसीपी ऑपरेशन रामसुंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को शुक्रवार शाम दबोचा।

ऐसे आरोपित तक पहुंची पुलिस

13 फरवरी को बदरपुर थानाक्षेत्र से चोर 22 लाख की नकदी भरा एटीएम चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार का नंबर मिला। उक्त नंबर से डिटेल निकाली गई तो कार मेवात के ताहिर हुसैन के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ताहिर हुसैन लोन का सेटलमेंट करने के लिए फरीदाबाद स्थित म¨हद्रा फाइनेंस के दफ्तर में पहुंचने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इस कारण बना अपराधी

डीसीपी दक्षिणी पूर्वी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पेशे के ट्रांसपोर्टर ताहिर हुसैन के पास चार ट्रक व एक महिंद्रा एक्सयूवी-300 कार है। सभी वाहन लोन पर खरीदे थे। इनकी किस्त करीब तीन लाख रुपये प्रतिमाह जाती थी। वह हर माह इतनी किस्त नहीं दे पा रहा था। जल्द पैसा कमाने के लिए वह चचेरे भाई शाहिद के गिरोह से जुड़ गया। शाहिद साथियों के साथ मिलकर लूट, डकैती व एटीएम चोरी समेत अन्य वारदातों को अंजाम देता है।

chat bot
आपका साथी