रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली, एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) 11 जून को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में लाए गए सेवाओं के नियंत्रण के अध्यादेश के खिलाफ महारैली करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 10 Jun 2023 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jun 2023 04:46 PM (IST)
रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली, एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल
रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली, एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली, पीटीआई। आम आदमी पार्टी (AAP) 11 जून को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में लाए गए सेवाओं के नियंत्रण के अध्यादेश के खिलाफ महारैली करने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। आप प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान एक लाख लोगों के महारैली में पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

पार्टी प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि वे रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रही हैं, यह कहते हुए कि आप ने लोगों को अध्यादेश और उनके दैनिक जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में सूचित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया है।

प्रवक्ता ने बताया कि हमने व्यापक अभियान चलाया है, लोगों तक पहुंचे हैं और उन्हें अध्यादेश के बारे में बताया है। साथ ही बताया कि यह अध्यादेश उनके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर दिल्ली के अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे तो दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को केंद्र शासित प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी