अब दिल्ली विधानसभा में दिखेगा 'इंकलाब, जिन्दाबाद'

दिल्ली विधानसभा में इंकलाब जिन्दाबाद का नारा लिखा दिखाई देगा।इसे खूबसूरत तरीके से लिखा जाएगा। इसे फाइवर की सीट पर लिखा जाएगा और इस कार्य पर करीब 9 लाख की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।

By V K ShuklaEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 10:01 AM (IST)
अब दिल्ली विधानसभा में दिखेगा 'इंकलाब, जिन्दाबाद'
अब दिल्ली विधानसभा में दिखेगा 'इंकलाब, जिन्दाबाद'

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो।   दिल्ली विधानसभा में इंकलाब, जिन्दाबाद का नारा लिखा दिखाई देगा।इसे खूबसूरत तरीके से लिखा जाएगा। इसे फाइवर की सीट पर लिखा जाएगा और इस कार्य पर करीब 9 लाख की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल (Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel) ने कहा कि इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। अगले कुछ माह में इसे तैयार कर लिया जाएगा। इसे उस दीवार की छत पर लगाया जाएगा, जिस दीवार पर इसी माह के शुरू में जलियांवाला बाग, झांसी की रानी के चित्र का अनावरण किया गया है।यह स्थान विधानसभा परिसर में लगे शहीद भगत¨सह की मूर्ति के सामने कुछ दूरी पर स्थित है।

इंक़लाब जिंदबादा हिन्दुस्तानी भाषा का नारा है, जिसका अर्थ है क्रांति की जय हो। इस नारे को भगत ¨सह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने दिल्ली की असेंबली में आठ अप्रैल 1929 को एक बम फोड़ते वक़्त बुलंद किया था। इस नारे ने हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की गतिविधियों को और विशेष रूप से अशफ़ाकउल्लाह खां, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद को प्रेरित किया। बता दें कि दिल्ली की जिस असेंबली में भगत सिंह ने बम फोड़ा था वह इमारत संसद भवन की है।उस समय दिल्ली असेंबली वर्तमान दिल्ली असेंबली भवन में नहीं थी।

chat bot
आपका साथी