Nizamuddin Markaz: मौलाना साद मामले की जांच कर रहे दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Coroanvirus मौलाना साद मामले की जांच कर रहे दो और पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 05:12 PM (IST)
Nizamuddin Markaz: मौलाना साद मामले की जांच कर रहे दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
Nizamuddin Markaz: मौलाना साद मामले की जांच कर रहे दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना साद (Nizamuddin Tablighi Jamaat Chief Maulana Saad ) मामले की जांच कर रहे दो और पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले इसी टीम का एक कांस्टेबल भी कोरोना से संक्रमित हुआ था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मौलाना साद मामले की जांच कर रही रोहिणी टीम के दोनों पुलिसकर्मियों में एक हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं जबकि दूसरा कांस्टेबल है। इन दोनों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कराया जा रहा है। 

खजूरी थाने के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

खजूरी खास के दो पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद इन दोनों को वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग कैंप में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया है क्योंकि अभी इनमें लक्षण नहीं दिखे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लक्षण आने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन दोनों के साथ बैरक में रहने वाले चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए दोनों खजूरी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। बीट में तैनात होने के कारण कई मामलों के जांच अधिकारी भी हैं। खजूरी थाने के बैरक में कुछ सीआरपीएफ के जवान भी रहते हैं, जो दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। पिछले दिनों इनमें से कुछ जवान संक्रमित पाए गए थे। इनके संपर्क में आने वाले 18 पुलिसकर्मियों की जांच करवाई गई थी। इनमें ये दोनों संक्रमित पाए गए। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। अभी कुछ और पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनके साथ रहने वाले पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा अभी और लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है जो इन दोनों के संपर्क में आए हैं।

chat bot
आपका साथी