हरियाणा के मंत्री के विवादित बोल, कहा- 'पूर्व पीएम राजीव गांधी इटली जाकर फंस गए'

शिक्षामंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीट भाजपा की झोली में डालकर प्रदेश की जनता ने बहुत सी पार्टियों का पिंडदान कर दिया है।

By Edited By: Publish:Fri, 31 May 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 07:20 AM (IST)
हरियाणा के मंत्री के विवादित बोल, कहा- 'पूर्व पीएम राजीव गांधी इटली जाकर फंस गए'
हरियाणा के मंत्री के विवादित बोल, कहा- 'पूर्व पीएम राजीव गांधी इटली जाकर फंस गए'

रेवाड़ी, जेएनएन। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों गांव सालावास में स्कूल अपग्रेड कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शिक्षामंत्री ने अपने भाषण के दौरान एक बार फिर से गांधी परिवार पर हमला बोला था। शिक्षामंत्री ने कहा था कि पहले राजा महाराजा रिश्ता तय करते समय खानदान देखा करते थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इटली जाकर फंस गए। उन्होंने कहा कि डीएनए का बड़ा फर्क पड़ता है। शिक्षामंत्री पहले भी इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं।

प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्कूल अपग्रेड कार्यक्रम में राजनीतिक तीर भी खूब छोड़े। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीट भाजपा की झोली में डालकर प्रदेश की जनता ने बहुत सी पार्टियों का पिंडदान कर दिया है। शिक्षामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में अगले पांच वर्षों में विश्व में देश की एक अलग पहचान होगी तथा देश के विकास को गति मिलेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी