न्यूज बुलेटिन: सुबह 9 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

अनोखी शादी के प्रेरणापुंज रहे प्रख्यात रामकथा वाचक मोरारी बापू।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 09:12 AM (IST)
न्यूज बुलेटिन: सुबह 9 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन: सुबह 9 बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें

1. यूपी शर्मसारः बंधक बनाकर मां से रातभर दुष्कर्म, जवान बेटी को भी नहीं छोड़ा
नोएडा (जेएनएन)।
  दिल्ली से सटे नोएडा के दादरी इलाके में यूपी को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। दादरी के डेरीन गांव में मां के साथ शनिवार देर शाम मौसेरी बहन से मिलने आई महिला व उसकी मां को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2. DMRC देगा और झटका, जनवरी में फिर बढ़ सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया
नई दिल्ली (जेएनएन)।
दिल्ली मेट्रो के लाखों यात्रियों को एक बार फिर नए साल में जोर का झटका लगता है। दरअसल, मेट्रो का किराया तय करने के लिए अधिकृत केंद्र द्वारा नियुक्त समिति की सिफारिशों की मानें तो मेट्रो का किराया जनवरी 2019 में एक बार फिर बढ़ सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

3. दिल्ली में एक हफ्ते में दूसरा एनकाउंटर, फायरिंग से फिर दहल गई राजधानी
नई दिल्ली (जेएनएन)।
एक सप्ताह के भीतर दूसरे एन्काउंटर से देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल गई।दक्षिणी दिल्ली में मूलचंद फ्लाईओवर के पास दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक इनामी बदमाश को धर दबोचा है। सोमवार तड़के ये मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस को एक शख्स संदिग्ध हालात में दिखा। वह बाइक पर था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

4. सलमान खान ने तोड़ा लाखों लोगों का दिल, बिग बॉस से बाहर हुई सपना चौधरी
नई दिल्ली (जेएनएन)।
पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा की मशहूर डांसर-सिंगर सपना चौधरी के लाखों फैन को जोर का झटका लगा है। दरअसल, बिग बॉस-11 के खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही सपना चौधरी रविवार को रिएलिटी टीवी शो से बाहर हो गई हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5. दूल्हा-दुल्हन की मर्जी से श्मशान में बजी शहनाई, चिता स्थल पर लिए सात फेरे
नई दिल्ली (जेएनएन)।
शहनाई बजी, फूलों से मंडप सजा, सात फेरे हुए, मंगल गीत गूंजे, साक्षी बना श्मशान घाट। जी हां, श्मशान में पावन रिश्ते के तार जुड़े। इस अनोखी शादी के प्रेरणापुंज रहे प्रख्यात रामकथा वाचक मोरारी बापू। बापू के गुजरात स्थित पैतृक गांव तलगाजरडा के श्मशान घाट पर रविवार सुबह एक युवक व युवती दांपत्य सूत्र में बंधे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

chat bot
आपका साथी