फिर कूड़ा-कूड़ा हुआ दिल्ली का VIP इलाका, कर्मचारियों ने NDMC-रेलभवन के बाहर डाला कचरा

सबसे पहले NDMC मुख्यालय पर ही कूड़ा-कचरा फेंक कर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 04:48 PM (IST)
फिर कूड़ा-कूड़ा हुआ दिल्ली का VIP इलाका, कर्मचारियों ने NDMC-रेलभवन के बाहर डाला कचरा
फिर कूड़ा-कूड़ा हुआ दिल्ली का VIP इलाका, कर्मचारियों ने NDMC-रेलभवन के बाहर डाला कचरा

नई दिल्ली (जेएनएन)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के कर्मचारियों ने विभाग की वादाखिलाफी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वेतनमान के साथ कई अन्य मांगों को लेकर NDMC कर्मचारियों ने गुरुवार को दिल्ली के वीआइपी इलाकों में जगह-जगह कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस कड़ी में सबसे पहले NDMC मुख्यालय पर ही कूड़ा-कचरा फेंक कर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने रेल भवन के सामने भी कूड़ा डालकर विरोध जताया। 

बताया जा रहा है कि NDMC कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक वेतनमान के अलावा अन्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों ने गोल मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट समेत कई इलाकों में भी कूड़ा-कचरा डाला है। इससे वहां से गुजर रहे लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।  

 

जानें कर्मचारियों की क्या है मांग

जानकारी के मुताबिक, सफाई कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। साथ ही मृतक आश्रितों को पालिका परिषद में स्थाई नौकरी दी जाए।

बता दें कि इसको लेकर एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार के बीच बैठक भी चल रही है, जिसमें उनकी मांगों को लेकर चर्चा की जा रही है। वहीं, NDMC कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र भारती का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, वह इसी तरह वह अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी