एनडी तिवारी की हालत गंभीर, श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर की मुलाकात

एनडी तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। साथ ही परिवार के लोगों व डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 07 Nov 2017 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Nov 2017 10:16 PM (IST)
एनडी तिवारी की हालत गंभीर, श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर की मुलाकात
एनडी तिवारी की हालत गंभीर, श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर की मुलाकात

नई दिल्ली [जेएनएन] उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। साथ ही परिवार के लोगों व डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। एनडी तिवारी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं।

हालत पर नजर रख रहे हैं डॉक्टर

बुखार और निमोनिया से जूझ रहे एनडी तिवारी को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 26 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। रविवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। डॉक्टरों की एक टीम चौबीस घंटे उनकी हालत पर नजर रख रही है।

तिवारी ने 2 राज्यों की संभाली कमान

गौरतलब है कि सितंबर में तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई। केंद्रीय मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं तिवारी। नारायण दत्त तिवारी यूपी के तीन बार और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। वह ऐसे भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली। 

यह भी पढ़ें: प्याज व टमाटर की कीमतों में लगी 'आग', तिवारी बोले- 'आप' जिम्मेदार

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर पर छाई स्मॉग की चादर, लोगों को सांस लेने में हो रही मुश्किल

chat bot
आपका साथी