Delhi: दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, पति और देवर सहित ससुर गिरफ्तार

मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। घर से मिले सुसाइड नोट के अनुसार आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।

By Dhananjai MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 03:22 PM (IST)
Delhi: दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, पति और देवर सहित ससुर गिरफ्तार
दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी थी जान।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस ने मृतक महिला दीपा के पति अंतरिक्ष, देवर आकाश और ससुर सुदेश को गिरफ्तार कर लिया है। दीपा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना बृहस्पतिवार सुबह की थी।

सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस ने शुक्रवार को महिला दीपा के पिता शिव कुमार अग्रवाल की शिकायत दहेज के लिए प्रताड़ित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया।

2015 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड व्यापारी अंतरिक्ष जैन की कापसहेड़ा इलाके में दुकान है। वह परिवार सहित रोहिणी सेक्टर एक में रहते हैं। परिवार में पत्नी दीपा जैन के अलावा छह साल और चार साल की दो बच्चियां हैं। उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 50 हजार लिए; फिर सोशल मीडिया पर डाली

बृहस्पतविरा को सुबह दीपा अपनी दोनों बच्चियों के साथ घर छोड़कर चली गई। अंतरिक्ष जैन घर में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दीपा ने बच्चों समेत आत्महत्या करने की बात लिखी थी। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे दोनों बच्चियों और महिला का शव मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के समीप मिला।

कल रात को हुई शिनाख्त

महिला ने अपनी दोनों बच्चियों के साथ नई दिल्ली से हिसार जाने वाली ट्रेन के आगे कूदी कर आत्महत्या की। रात नौ बजे के आसपास महिला और बच्चियों की शिनाख्त हुई। महिला के पिता राजस्थान के जयपुर स्थित मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास रहते हैं। शिव कुमार अग्रवाल ने तहरीर में आरोप लगाया था कि अंतरिक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

11 बजे मिला शव, पति 1.36 पुलिस से कर रहे शिकायत

इस पूरे घटनाक्रम में कई सवाल खड़े हो रहे थे। महिला के पति ने बृहस्पतिवार दोपहर 1:36 पर दिल्ली पुलिस के ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उनकी पत्नी सुबह साढ़े सात बजे के आस पास दोनों बच्चियों के साथ घर से आत्महत्या के लिए निकली। इसके बाद 1:50 पर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर तुरंत 112 पर पीसीआर काल करने को कहा। अब बड़ा सवाल यह है कि जब पत्नी सुबह घर से आत्महत्या करने के लिए निकली तब अंतरिक्ष क्या कर रहे थे?

chat bot
आपका साथी