Delhi Weather Today: दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, जानें- दिनभर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी ठंड से राहत रहने की उम्मीद है लेकिन सोमवार से मौसम फिर बदलेगा। इस वजह से सोमवार से ठंड बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:16 AM (IST)
Delhi Weather Today: दिल्ली के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, जानें- दिनभर कैसा रहेगा मौसम
सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में दृष्यता बहुत कम रही।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से दृष्यता बहुत कम है। इसकी वजह से आने-जाने वाले वाहन चालकों को लाइट चलाकर चलना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक घने कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और सुबह में हल्का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 25 से 29 जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन कोहरे के कारण सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में दृष्यता बहुत कम रही। दिल्ली में सुबह के वक्त दृष्यता 300 मीटर दर्ज की गई।

 गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में घना कोहरा व कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ठंड से राहत रहने की उम्मीद है लेकिन सोमवार से मौसम फिर बदलेगा। इस वजह से सोमवार से ठंड बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन भी दिल्ली में घना कोहरा व कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी