दिल्ली से गायब युवती यूपी में मिली, जब पुलिस पहुंची तो सामने आयी चौंकाने वाली कहानी

बदरपुर इलाके की रहने वाली लड़की पिछले साल 25 अक्टूबर को हाथरस के रहने वाले एक लड़के के साथ चली गई थी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 04:16 PM (IST)
दिल्ली से गायब युवती यूपी में मिली, जब पुलिस पहुंची तो सामने आयी चौंकाने वाली कहानी
दिल्ली से गायब युवती यूपी में मिली, जब पुलिस पहुंची तो सामने आयी चौंकाने वाली कहानी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली के बदरपुर से गायब युवती को यूपी के हाथरस से खोज निकाला। दरअसल, बदरपुर इलाके की रहने वाली लड़की पिछले साल 25 अक्टूबर को हाथरस के रहने वाले एक लड़के के साथ चली गई थी। जब उसने घर छोड़ा था उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष पांच दिन थी। युवक से शादी करने के बाद वह हाथरस जिले के उसके गांव में ही रहने लगी।

इधर लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बदरपुर थाने में दर्ज करवाई थी। दिल्ली के गुमगुमशुदा लोगों को स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर गिरीश कुमार के नेतृत्व में तलाश रही टीम को युवती के हाथरस के मझोला गांव में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे वहां से लाकर उसके स्वजनों को सौंप दिया। हालांकि युवती ने बताया है कि उसने अपनी मर्जी से युवक से शादी की थी इसलिए घरवाले भी इस पर राजी हो गए हैं।

लाल व सफेद चंदन और खैर की साढ़े 14 टन लकड़ी पकड़ी

वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को यूपी के अमरोहा के एक गोदाम से लाल व सफेद चंदन और खैर की साढ़े 14 टन लकड़ी पकड़ी गई है। इस लकड़ी को चीन, जापान सहित कई अन्य देशों में भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने तीन लोगों को भी दबोचा है। उनकी पहचान अरशद अली अंसारी, महमूद अलम अंसारी और मो. सलमान के रूप में हुई है। यह मामला अमरोहा की कोतवाली में दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को भी अमरोहा से 50 क्विंटल लाल व सफेद चंदन और खैर की लकड़ी बरामद हुई थी।

डीसीपी राजेश देव ने बताया कि 30 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के गढ़ी मेंडू गांव से भोला राम कश्यप को 1797 किलो लाल चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। भोला राम से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के हिसार निवासी कौशिक कुमार गोधरा और मध्य प्रदेश के नीमच के रहने वाले इसरार शेख को गिरफ्तार किया था। कौशिक कुमार भोला राम से लाल चंदन की लकड़ी लेने वाला था और इसरार शेख ने आंध्र प्रदेश से लाल चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की थी। पूछताछ में इसरार ने बताया कि भोला से चंदन की लकड़ी लेकर उसने अमरोहा में शाकिर उर्फ बंटी के गोदाम में पहुंचाई थी।

chat bot
आपका साथी