सिविल सेवा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को फेज-3 रेल खंड पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो

डीएमआरसी ने सिविल सेवा(प्रारंभिक) की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत देते हुए मेट्रो को सुबह छह बजे से चलाने का फैसला किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 31 May 2019 05:18 PM (IST)
सिविल सेवा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को फेज-3 रेल खंड पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो
सिविल सेवा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को फेज-3 रेल खंड पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सिविल सेवा(प्रारंभिक) की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत देते हुए मेट्रो को सुबह छह बजे से चलाने का फैसला किया है। फेज-तीन रेल खंड पर मेट्रो को दो जून दिन रविवार को सुबह छह बजे से चलाया जाएगा। बता दें कि इस रूट पर मेट्रो आम तौर पर सुबह आठ बजे से शुरू होती है।

यह व्यवस्था सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है। इस रविवार को यूपीएससी द्वाया आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा है। डीएमआरसी के इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा अन्य रूटों पर मेट्रो सेवा रोजाना की तरह सुबह छह बजे से चालू रहेगी। सिविल सेवा की परीक्षा में बैठने वाले छात्र अन्य रूटों पर सुबह पहुंचकर छह बजे की मेट्रो की सेवा ले सकते हैं।

इससे पहले डीएमआरसी ने 12 मई को लोकसभा चुनाव के दिन मतदानकर्मियों के लिए भी विशेष सुविधा दी थी। इस दिन चुनाव कर्मचारियों के लिए मेट्रो सुबह चार बजे से शुरू हुई थी। यह यह सेवा दिल्ली मेट्रो के सभी लाइनों पर उपलब्ध थी। मेट्रो सुबह छह बजे तक प्रति 30 मिनट के अंतराल में चक्कर लगाई थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी