MCD News: दिल्ली के इस हिस्से में सूखे कूड़े के बदले दी जा रही स्टेशनरी, नगर निगम ने बताया क्या है पूरा प्लान?

MCD Newsआइटीसी वाउ सभी इच्छुक कार्यालयों के साथ एक समझौता कर रहा है जिसके अंतर्गत उन्हें सूखे कूड़े के बदले स्टेशनरी प्रदान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से कार्यालय सूखे कूड़े को सही तरीके से निस्तारित कर पाएंगे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 21 Sep 2022 09:47 AM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2022 09:47 AM (IST)
MCD News: दिल्ली के इस हिस्से में सूखे कूड़े के बदले दी जा रही स्टेशनरी, नगर निगम ने बताया क्या है पूरा प्लान?
MCD News: सूखा कूड़ा के बदले दी जा रही स्टेशनरी, निगम पश्चिमी जोन में हुई है इसकी शुरुआत।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। MCD News: दिल्ली नगर निगम कालोनियों को जीरो वेस्ट कालोनी की पात्रता प्राप्त करने की दिशा में कालोनियों की पूरी तत्परता से सहायता कर रहा है। अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यालयों के लिए जीरो वेस्ट कार्यालय की पहल शुरू की है।

निगम के पश्चिमी क्षेत्र ने यह पहल आइटीसी वाउ के साथ मिलकर शुरू की है। इस कार्य के लिए पश्चिमी क्षेत्र एवं आइटीसी वाउ उन सभी कार्यालय परिसरों का सर्वे कर रहे हैं जहां से कूड़ा, एकत्रीकरण केंद्रों के माध्यम से सीधा लैंडफिल साइट पर जाकर कूड़े के ढेर की समस्या को बढ़ा रहा है।

पश्चिमी क्षेत्र ने 31 कार्यालय परिसरों का सर्वे किया है जिनमें निगम का क्षेत्रीय कार्यालय, जिलाधीश कार्यालय, बैंक, होम गार्ड कार्यालय, निगम संपत्ति कर कार्यालय,पुलिस स्टेशन इत्यादि शामिल हैं।

आइटीसी वाउ सभी इच्छुक कार्यालयों के साथ एक समझौता कर रहा है, जिसके अंतर्गत उन्हें सूखे कूड़े के बदले स्टेशनरी प्रदान की जाएगी। इस पहल के माध्यम से कार्यालय सूखे कूड़े को सही तरीके से निस्तारित कर पाएंगे। सूखे कूड़े के सही निस्तारण के लिए आइटीसी वाउ ने 38 कालोनियों, सोसायटियों एवं 67 निगम विद्यालयों से संपर्क किया है।

निगम पश्चिमी क्षेत्र के उपायुक्त कुमार अभिषेक ने बताया कि यह पहल अपने आप में अनोखी है क्योंकि कार्यालयों से निकलने वाला सूखा कूड़ा, कूड़ा न होकर बची हुई सामग्री है जिसको सही तरीके से निस्तारित करने के बाद उसे लैंडफिल साइटों पर जाने से रोका जा सकता है। कई कार्यालयों एवं संस्थानों ने आगे आकर इस पहल में अपनी रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक कार्यालय से प्रतिदिन पांच से 12 किलो सूखा कचरा एकत्र कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी