भाजपा सांसद मनोज तिवारी की महाराष्ट्र के सीएम से अपील, सुशांत सिंह राजपूत मामले में दर्ज हो FIR

मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एफआइआर दर्ज करने की अपील की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 02:27 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 02:27 PM (IST)
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की महाराष्ट्र के सीएम से अपील, सुशांत सिंह राजपूत मामले में दर्ज हो FIR
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की महाराष्ट्र के सीएम से अपील, सुशांत सिंह राजपूत मामले में दर्ज हो FIR

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली प्रदेश भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को गंभीरता से लेने और राज्य पुलिस को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 40 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन  एफआइआर अभी तक दर्ज नही हुई है।

भाजपा सांसद ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के सीएम से कहा कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं। आशा है कि आप मदद करेंगे। 

 

दरअसल, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने पिछले महीने पटना में सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मुलाकात की थी। मनोज तिवारी ने बताया कि सुशांत के पिता और बहन ने उनसे इस मुद्दे को उठाने और न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। यह वास्तव में मेरे लिए एक भावुक क्षण था। इससे पहले मनोज तिवारी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता राजपूत 14 जून को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे, जिसे पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था। उनकी मौत के बाद आरोप लग रहे हैं कि बिहार के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद के शिकार थे। इसी वजह से वह तनाव में थे। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा और अभिनेता रिया चक्रवर्ती सहित 40 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर  रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म उद्योग में गुटबाजी पर चर्चाएं जोर पकड़ी हुई हैं। इस बीच अभी हाल में ही संगीतकार एआर रहमान ने भी कहा था कि बॉलीवुड में वह भी गुटबाजी के शिकार हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी