मौलाना आजाद और लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने हड़ताल की खत्‍म

एक मरीज के परिजनों ने सोमवार को अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर से मारपीट की। इससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितालीन हड़ताल पर चले गए थे मगर अब हड़ताल खत्‍म कर दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 09:04 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:15 PM (IST)
मौलाना आजाद और लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने हड़ताल की खत्‍म
मौलाना आजाद और लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने हड़ताल की खत्‍म

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के मौलाना आजाद और लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल खत्‍म कर दी है। बता दें क‍ि दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital) अस्पताल में एक बार फिर हंगामा हो गया था। एक मरीज के परिजनों ने रविवार रात को अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर से मारपीट कर दी। इससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितालीन हड़ताल पर चले गए। वहीं, नाराज डॉक्टरों के हड़ताल में पर जाने से अस्पताल में ओपीडी के अलावा इमरजेंसी सेवा भी ठप हो गई। हालांक‍ि अब हड़ताल खत्‍म होने से मरीजों का राहत म‍िलेगी।

वहीं, समर्थन में दिल्ली के अन्य बड़े अस्पताल मौला आजाद मेडिकल कॉलज ( Maulana Azad Medical College) के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले गए थे इन्‍होंने भी अब हड़ताल खत्‍म कर दी है। इस अस्पताल में भी रविवार रात को मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की थी। इसके विरोध में डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। हालांक‍ि डॉक्‍टरों ने सुरक्षा की मांग की है। 

डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  एलएनजेपी अस्पताल में इससे पहले भी डॉक्टरों से साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद वहां मार्शल रखे गए थे लेकिन जल्द ही उन्हें हटा लिया गया था।

दिल्ली-NCR की ताजा और अहम खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी