विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Delhi News Update: दिल्ली में तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की संख्या

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 01 May 2020 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 11:35 AM (IST)

Coronavirus Delhi News Update स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 3515 मामले सामने आए हैं जिसमें से 2362 मरीज उपाचाराधीन हैं।

Coronavirus Delhi News Update: दिल्ली में तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की संख्या
Coronavirus Delhi News Update: दिल्ली में तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की संख्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता/एएनआइ। दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है कि जो लोग रेड जोन में रहते हैं, उन सभी की स्क्रीनिंग कराने का फैसला लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) के मुताबिक, मेडिकल टीमें डोर टू डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगीं।

 Coronavirus Delhi News Update:

  • दिल्ली पुलिस ने अपने 3 पुलिसकर्मियों को 29 अप्रैल को एक दिन के लिए इसलिए सस्पेंड कर दिया, क्योंकि उन्होंने झूठ बोला था। दरअसल, उन्होंने कहा था कि उस पुलिसवाले के संपर्क में नहीं आए हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस की ओर से कहा गया है कि तीनों पुलिसवालों को होम क्वारंटाइन भेजा जा रहा है। 
  • देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होना जारी है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं। इस वजह से दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 3500 के पार पहुंच गए हैं।
  • वहीं बृहस्पतिवार को तीन मरीजों की मौत का मामला भी सामने आया है। इस वजह से मृतकों की संख्या 59 पहुंच गई है। वहीं दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस वजह से अब तक 1094 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 3515 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 2362 मरीज उपाचाराधीन हैं।
  • नौ कोविड अस्पतालों में कुल 825 मरीज भर्ती हैं, जबकि नौ कोविड केयर सेंटरों में 1022 मरीज भर्ती किए गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में हल्के संक्रमण वाले मरीजों को भर्ती किया गया है।
  • वहीं जिन मरीजों को सांस लेने में परेशानी है उन्हें कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। फिलहाल तीन कोविड हेल्थ सेंटर में 140 मरीज भर्ती किए गए हैं।
  •  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।