कुमार विश्वास ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फैली अराजकता पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर बोले यह नरक भयानक है, पढ़िये क्या है पूरा मामला

आम लोगों को जागरूक भी करते रहते हैं और अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन भी करते रहते हैं। वो अपने प्रशंसकों को भी कई बार अपने ट्विटर हैंडल से ही खुश कर देते हैं। मगर रविवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक नाराजगी वाला भी ट्वीट किया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 19 Dec 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 19 Dec 2021 03:44 PM (IST)
कुमार विश्वास ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फैली अराजकता पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर बोले यह नरक भयानक है, पढ़िये क्या है पूरा मामला
कवि कुमार विश्वास ने एयरपोर्ट आथारिटी आफ इंडिया पर नाराजगी जाहिर की।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आमतौर पर कवि कुमार विश्वास सामाजिक सरोकारों से जुड़ी चीजों को ही ट्वीट करते रहते हैं। इस तरह से वो आम लोगों को जागरूक भी करते रहते हैं और अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन भी करते रहते हैं। इसके अलावा वो अपने प्रशंसकों को भी कई बार अपने ट्विटर हैंडल से ही खुश कर देते हैं। मगर रविवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक नाराजगी वाला भी ट्वीट किया।

इस ट्वीट में उन्होंने एयरपोर्ट आथारिटी आफ इंडिया पर निशाना साधा। साथ ही एयरपोर्ट पर तैनात रहने वाले सीआइएसएफ के जवानों की तारीफ भी की। हालांकि पूरे मामले की जानकारी नहीं हो पाई है कि आखिर ऐसा उनके साथ क्या हुआ जिसके कारण उन्होंने ऐसा तीखा ट्वीट किया। कुमार ने अपने एकाउंट से आथारिटी पर निशाना साधते हुए दो ट्वीट किए। अपने एक ट्वीट में उन्होंने यहां तक लिख दिया कि दिल्ली एयरपोर्ट की आराजकता इसका सबूत है, एयरपोर्ट आथारिटी आफ इंडिया आपका बोया हुआ यह नरक भयानक है। उनकी इस पोस्ट से सहसा ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ जरूर हुआ होगा जिससे उनको इतनी खीझ हुई। फिर उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए यहां तक लिखा है।

दिनरात सेवा में जुटे @CISFHQrs के जवान कभी चेहरे और कामों की लिहाज़ करके आपको सम्भाल लें तो अपने पूर्वजों का पुण्यफल मानिए अन्यथा तो सामान्य लोग अपने परिवारों के साथ एक भीषण कष्टकथा व सुनियोजित लूट के शिकार होने को विवश है @IndiGo6E तो इसमें टॉप पर है👎🏿@JM_Scindia @PMOIndia 🇮🇳🙏 https://t.co/1ES9jmARFg

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 19, 2021

आमतौर पर कुमार ऐसा कम ही लिखते देखे गए है मगर एयरपोर्ट पर कुछ न कुछ ऐसा जरूर हुआ है कि वो इतना नाराज हुए हैं। विश्वास ने लिखा है कि टैक्स नागरिकों से लिया, इन्फ़्रास्ट्रक्चर मनपसंद निजी कम्पनियों से कराया और फिर सबसे जरूरी नागरिक सुविधाओं को उन्हीं कम्पनियों को बेच दिया। इन सेठों के कर्मचारियों को न नागरिकों का ख़्याल है न जवाबदेही। इसका मतलब सीधा ये निकल रहा है कि एयरपोर्ट पर काफी अव्यवस्थाएं हैं जिसका खामियाजा वहां फ्लाइट पकड़ने के लिए जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत बोले अब देशभर में इस बात को लेकर चलाया जाएगा जनजागरण अभियान, राज्य सरकारों से भी होगी बात
ये भी पढ़ें- किसान नेता राकेश टिकैत का ये पोस्टर देखकर आपके भी चेहरे पर आ जाएगी हंसी, रोक नहीं पाएंगे

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो ने हजारों बेरोजगार युवक-युवतियों से की ये खास अपील, आप भी जानें

chat bot
आपका साथी