जानिये- कौन है गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला अपराधी, कारनामा जान उड़ जाएंगे आपके होश

दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही श्रीकांत व उसके साथी रघु खोसला को गिरफ्तार किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 09:32 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:22 PM (IST)
जानिये- कौन है गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला अपराधी, कारनामा जान उड़ जाएंगे आपके होश
जानिये- कौन है गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला अपराधी, कारनामा जान उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली में समयपुर बादली पुलिस ने चालक को बंधक बनाकर कार लूट के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही श्रीकांत व उसके साथी रघु खोसला को गिरफ्तार किया है। सिपाही ही गिरोह का संचालन करता था। वह मूल रूप से बुलंदशहर के शिवाली गांव का निवासी है। वह फिलहाल बागपत जिला पुलिस लाइन में तैनात है। रघु खोसला इंटरनेट पर बेहद चर्चित है। वह गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला अपराधी है।

बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि गोहाना निवासी रोशन लाल 17 अगस्त की सुबह मुकरबा चौक के पास किसी का इंतजार कर रहे थे। वे अपनी कार में बैठे थे, इसी दौरान कार सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें हथियार के बल पर बना उनका पर्स, मोबाइल फोन व कार लूटकर भाग गए।

इस बाबत पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर समयपुर बादली थाने के एसएचओ आशीष दूबे के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान लूटी गई कार में लगे जीपीएस से पता चला कि उक्त कार गाजियाबाद में है। जिसके आधार पर कार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो कार से उतरे एक बदमाश को निकट ही घर में जाते देखा गया। जिसकी पहचान यूपी पुलिस के सिपाही श्रीकांत के रूप में हुई। उसे मौके से ही दबोच लिया गया। उसके पास लूटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने उसे 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

श्रीकांत की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद के कुख्यात बदमाश वेद विहार निवासी रघु खोसला को भी पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ श्रीकांत इस गिरोह का सरगना है। उसने अमन, समीर, सूरज और रघु के साथ गिरोह बना रखा है। रघु राजधानी एवं शताब्दी जैसी ट्रेनों में चोरी एवं लूट की सौ से अधिक वारदातों में शामिल रहा है। कार लूट के बाद श्रीकांत ने ही इन्हें अपनी कार में पूर्वी दिल्ली के ठिकाने पर छिपाया और मोबाइल आदि बंद करा दिए थे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी