Farmer Protest: छह मार्च को केएमपी को जाम करेंगे आंदोलनकारी, संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल ने सोमवार को मुख्य मंच से ऐलान किया कि 6 मार्च को छह घंटे के लिए केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे को जाम किया जाएगा। आगे की रणनीति मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय किया जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:11 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:57 AM (IST)
Farmer Protest: छह मार्च को केएमपी को जाम करेंगे आंदोलनकारी, संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान
कुंडली बॉर्डर पर मंच से संबोधित करते किसान नेता बलबीर राजेवाल

नई दिल्ली/ सोनीपत, जागरण संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल ने सोमवार को मुख्य मंच से ऐलान किया कि 6 मार्च को छह घंटे के लिए केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे को जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को नींद से जगाने और होश में लाने के लिए फिलहाल यह आंदोलन तय किया गया है। आगे की रणनीति मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में तय किया जाएगा। मंच से ऐलाने के बाद मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी सांझा की।

कुंडली बार्डर पर आंदोलन के मुख्य मंच से राजेवाल ने आंदोलन में हरियाणा-पंजाब के भाईचारे की मिसाल देते हुए कहा कि जल्द ही यह आंदोलन कामयाब होगा और हम जीतकर जाएंगे। हम भारत सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा संयुक्त मोर्चा क फेसबुक पेज पर लाइव आकर मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इसलिए आंदोलन को तेज करते हुए 6 मार्च को 11 से शाम 5 बजे तक केएमपी को जाम रखने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने आंदोलन स्थल पर प्रत्येक से गांव से रोटेशन में 10 से 20 लोगों धरनास्थल पर आने की अपील की। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति मेंकिसान नेता डा. दर्शनपाल ने बताया कि सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा कई केंद्रीय मजदूर संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। 15 मार्च को हसन खान मेवाती की शहादत दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में झिरका में बड़ी पंचायत होगी जिसमें मोर्चा के नेता के शामिल होंगे

chat bot
आपका साथी