केजरीवाल सरकार में फेरबदल, इमरान हुसैन से ल‍िया गया पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

द‍िल्‍ली में सत्‍तासीन आम आदमी की पार्टी सरकार में फेरबदल हुआ है। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ले लिया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 10:25 PM (IST)
केजरीवाल सरकार में फेरबदल, इमरान हुसैन से ल‍िया गया पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
केजरीवाल सरकार में फेरबदल, इमरान हुसैन से ल‍िया गया पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
नई दिल्ली, जेएनएन। द‍िल्‍ली में सत्‍तासीन आम आदमी की पार्टी सरकार में फेरबदल हुआ है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह मामूली फेरबदल कर सरकार के प्रदर्शन का बेहतर करने का प्रयास किया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ले लिया है। अब यह विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत देखेंगे। वहीं इमरान हुसैन के पास केवल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रहेगा।
chat bot
आपका साथी