'अरविंद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी भाजपा का एजेंट बता सकते हैं'

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दिखाएं।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 01:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 09:52 PM (IST)
'अरविंद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी भाजपा का एजेंट बता सकते हैं'
'अरविंद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी भाजपा का एजेंट बता सकते हैं'

नई दिल्ली (जेएनएन)। अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ताजा हमला बोला है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो को निशाने पर लेते हुए AAP के बागी कपिल मिश्रा ने उनकी तुलना चारा घोटाले में आरोपी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर अब तक 15 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। अब भी जरा भी नैतिकता नहीं दिख रही है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में तो लालू यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर कपिल मिश्रा ने ये बातें दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच कही।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ के CNG फिटनेस घोटाले की जांच में जानें किसने लगाया अड़ंगा

पूर्वी दिल्ली की करावल नगर सीट से AAP विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए मिस काल अभियान में 1 लाख 25 हजार लोग जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के पर्चे दिल्ली भर में बांटेंगे और दिल्ली के हर इलाके में पदयात्रा निकालेंगे। 

वहीं, भाजपा का एजेंट बताए जाने पर कपिल ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि किसी दिन केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी भाजपा का एजेंट न बता दें। 

यह भी पढ़ेंः संकट में केजरीवाल: दिल्‍ली में मध्यावधि चुनाव के संकेत, जानिए क्‍या है कारण

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दिखाएं। अपने संबोधन के दौरान कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को डाकू खड़क सिंह तक कह डाला।

chat bot
आपका साथी