JEE Main Result 2021 : जानिये- कौन हैं काव्या चोपड़ा, जिन्होंने जेईई मेंस में हासिल किए 100% अंक

JEE Main Result 2021 काव्या ने कहा कि उन्होंने पहले प्रयास में भौतिकी और रसायन विज्ञान पर अधिक ध्यान दिया था लेकिन रसायन विज्ञान में नंबर कुछ कम आए। इसके बाद उन्होंने उस विषय पर पूरा ध्यान लगाया और शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 08:34 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 08:49 AM (IST)
JEE Main Result 2021 : जानिये- कौन हैं काव्या चोपड़ा, जिन्होंने जेईई मेंस में हासिल किए 100% अंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। JEE Main 2021 : दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई मेंस परीक्षा में 300 में 300 अंक प्राप्त किया है। काव्या ने बताया कि वह आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनिय¨रग करना चाहती हैं। इससे पहले काव्या ने फरवरी में हुई परीक्षा में 99.97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उनका लक्ष्य 99.98 प्रतिशत अंक लाने का था, जिसके लिए वह मार्च में दोबारा परीक्षा में सम्मिलित हुई। काव्या ने कहा कि उन्होंने पहले प्रयास में भौतिकी और रसायन विज्ञान पर अधिक ध्यान दिया था, लेकिन रसायन विज्ञान में नंबर कुछ कम आए। इसके बाद उन्होंने उस विषय पर पूरा ध्यान लगाया और शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।

नौवीं कक्षा से लगातार आरएमओ (रीजनल मैथ्स ओलंपियाड ) भी क्रैक किया

उन्होंने 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। 11वीं कक्षा में एनएसईए और नौवीं कक्षा से लगातार आरएमओ (रीजनल मैथ्स ओलंपियाड ) भी क्रैक किया है। उन्होंने आइओक्यूपी, आइओक्यूसी और आइओक्यूएम तीनों क्वालीफाई किया है।

आठ घंटे की तैयारी से मिली सफलता

काव्या ने कहा कि वे रोजाना आठ घंटे खुद से तैयारी करती हैं। काव्या के पिता विकास चोपड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इसलिए काव्या की भी रुचि इंजीनियरिंग में अधिक है, जबकि उनकी मां शिखा चोपड़ा स्कूल टीचर हैं। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार देर रात परीक्षा परिणाम घोषित किया है, जिसमें काव्या ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। काव्या चोपड़ा - दिल्ली बन्नूरू रोहित कुमार रेड्डी- तेलंगाना मदुर आदर्श रेड्डी- तेलंगाना जोसयुला वेंकट आदित्य - तेलंगाना ब्रतिन मंडल - पश्चिम बंगाल कुमार सत्यदर्शी - बिहार मृदुल अग्रवाल- राजस्थान जेनिथ मल्होत्रा - राजस्थान रोहित कुमार - राजस्थान अश्विन अब्राहम - तमिलनाडु अथर्व अभिजीत तंबत - महाराष्ट्र बख्शी गार्गी मकरंद - महाराष्ट्र सिद्धार्थ कालरा - दिल्ली

यहां पर बता दें कि जेईई मेन मार्च सेशन की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 18 मार्च, 2021 के बीच किया गया था। इसका परिणाम बुधवार को आया, जिसमें दिल्ली की काव्या ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

chat bot
आपका साथी