Delhi Metro Commuters Alert ! ये 2 काम करके आप बचेंगे कोरोना वायरस से, नहीं देना होगा 200 रुपये फाइन

Delhi Metro Commuters Alert ! दिल्ली मेट्रो रेल निगम की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो के जांच दस्ते (Delhi Metros Flying Squads) ने 42 यात्रियों को चालान किया जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे तो कुछ लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 04:02 PM (IST)
Delhi Metro Commuters Alert ! ये 2 काम करके आप बचेंगे कोरोना वायरस से, नहीं देना होगा 200 रुपये फाइन
21 अप्रैल को 30 तो 20 अप्रैल को 32 यात्रियों का चालान किया गया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसका नजाारा आपको दिल्ली मेट्रो में आसानी से देखने का मिल जाएगा। लॉकडाउन लगने के बाद दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या घटी है, लेकिन इसके साथ लापरवाही भी घटी है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो के जांच दस्ते (Delhi Metro's Flying Squads) ने 42 यात्रियों को चालान किया, जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे, तो कुछ लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

डीएमआरसी के मुताबिक, ज्यादातर यात्रियों के चालान मास्क नहीं लगाने के चलते किए गए हैं, जिसकी एवज में प्रत्येक से 200 रुपये का फाइन लिया गया है। इसी तरह 21 अप्रैल को 30 तो 20 अप्रैल को 32 यात्रियों का चालान किया गया।

लॉकडाउन के दौरान मेट्रो का संचालन कम समय के लिए किया जा रहा है। वहीं, इससे पहले दिल्ली मेट्रो रोजाना 300 से अधिक लोगों का चालान रोजाना करता था, इनमें से ज्यादातर लोग या तो मास्क गलत लगाते थे या फिर नहीं लगाते थे। 

इसे भी पढ़ेंः ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली व केंद्र के बीच हाई कोर्ट में तीखी बहस, कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

यह भी जानें

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री सावधानी बरतें, वरना कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) मास्क न लगाने  और शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए पकड़े  जाने पर 200 रुपये का जुर्माना वसूलता है। डीएमआरसी अपने यात्रियों को कोरोना से सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी करता रहता है। तकरीबन प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर डीएमआरसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में अनाउंसमेंट कर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रिओं को सूचित करता है कि कोरोना से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें। इंटरनेट के माध्यम से डीएमआरसी ट्वीट के माध्यम से भी लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के लिए जानकारी देता है। डीएमआरसी अब तक 15,000 से ज्यादा लोगों से अब तक जुर्माना वसूला जा चुका है। दिल्ली मेट्रो ने कोरोना के चलते एक सीट छोड़ कर बैठने को कहा है, लेकिन कुछ यात्रा यह नियम भी नहीं मानते है। ऐसे लोगों पर जुर्माने का प्रावधान है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो का संचालन कम समय के लिए किया जा रहा है, ऐसे में कम लोगों का चालान हो रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे दिल्ली मेट्रो का संचालन 50 फीसद यात्रियों के साथ होगा, मास्क और शारीरिक दूरी का नियम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः गौतम गंभीर ने ऑक्सीजन के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने पर केजरीवाल को घेरा, पूछा- आपने क्या किया?

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कई इलाकों में आज से दो दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, हजारों लोगों पर पड़ेगा असर

 मुश्किल वक्त में दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अक्षय कुमार, गंभीर ने कहा 'शुक्रिया' 

chat bot
आपका साथी