अवैध संबंध के शक में पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, पुलिस को दी सूचना

पुलिस पहुंची तो सुनील खुद भी घायल था और उसकी पत्नी के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। वह लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी थी। कविता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

By Edited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:42 PM (IST)
अवैध संबंध के शक में पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, पुलिस को दी सूचना
अवैध संबंध के शक में पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल, पुलिस को दी सूचना

नई दिल्ली (जेएनएन)। आदर्श नगर इलाके में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। फिर अपने सिर पर छोटे सिलेंडर मारकर खुद को भी घायल कर लिया और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान कविता शर्मा (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

किया था प्रेम विवाह
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सुनील ने 12 साल पूर्व एटा की कविता से प्रेम विवाह किया था। उन्हें चार साल की बेटी भी है। सुनील इन दिनों पत्नी और बेटी के साथ लालबाग इलाके में रहता था और ढाबा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस को दी सूचना 
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सुनील ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो सुनील खुद भी घायल था और उसकी पत्नी के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। वह लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी थी। कविता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में सामने आया कि सुनील दो साल से पत्‍‌नी के चरित्र पर शक कर रहा था। इस बात पर दोनों में विवाद होता रहता था।

साथ खाना खाया, आधी रात में जागकर चुपके से किया वार
सुनील ने पत्नी की हत्या की पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उसने अपनी चार साल की बेटी को पास में ही रहने वाली अपनी मां सरोज देवी के पास छोड़ आया था। इसके बाद घर आकर शराब पी। पत्नी के साथ खाना खाकर टीवी पर विवाह फिल्म देखने लगा। इस दौरान कविता सो गई और सुनील की भी आंख लग गई। करीब दो बजे उसकी आंखें खुलीं तो चुपके से उठा और पत्नी के सिर पर छोटे सिलेंडर से तीन बार वार किया। फिर उसी सिलेंडर से अपने सिर पर भी वार किया और पुलिस को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी