Tree Plantation Drive: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पेड़ लगाना ही समाधानः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में पौधारोपण किया। उन्होंने अपने आवास पर पौधारोपण किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 07:58 AM (IST)
Tree Plantation Drive: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पेड़ लगाना ही समाधानः अमित शाह
Tree Plantation Drive: जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पेड़ लगाना ही समाधानः अमित शाह

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कोयला मंत्रालय की तरफ से शुरू किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अपने आवास पर पौधारोपण किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि इस अभियान के तहत 10 राज्यों के 38 जिलों में 6000 एकड़ जमीन में पौधारोपण किया जाएगा। 6 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। जबकि पांच लाख पौधे बांटे जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि इस समय दुनिया जलवायु परिवर्तन का सामना कर रही है। ऐसे में इसका एक ही उपाय है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि इसका पुराणों में भी जिक्र है। पुराणों में कहा गया है कि केवल पेड़ ही हमें बचा सकते हैं।

पौधारोपण अभियान के शुरू करने के दौरान अमित शाह के साथ कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी और मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी