सोशल मीडिया पर क्यों हिट हो रहा है होलोग्राफिक मेकओवर, जानिये इसकी खूबी

होलोग्राफिक मेकओवर का क्रेज सोशल मीडिया से शुरू होकर शादियों के ब्राइडल मेकअप तक पहुंच गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 04:35 PM (IST)
सोशल मीडिया पर क्यों हिट हो रहा है होलोग्राफिक मेकओवर, जानिये इसकी खूबी
सोशल मीडिया पर क्यों हिट हो रहा है होलोग्राफिक मेकओवर, जानिये इसकी खूबी

गुरुग्राम (प्रियंका दुबे मेहता)। इन दिनों सोशल मीडिया पर खूबसूरती का नया प्रयोग थ्री डी मेकओवर के रूप में देखने को मिल रहा है । होलोग्राफिक मेकओवर के नाम से हिट हो रहे इस ट्रेंड का युवतियां तेजी से अनुसरण कर रही हैं। इसका कारण यह है कि लोग अनूठापन चाहते हैं और स्टाइल में रहने के लिए वे अनोखे अंदाज को अपना रहे हैं। होलोग्राफिक मेकओवर का क्रेज सोशल मीडिया से शुरू होकर शादियों के ब्राइडल मेकअप तक पहुंच गया है। लिपस्टिक व आइशैडो के रंगों के संयोजन व रचनात्मकता से किया गया। यह मेकओवर युवतियों को बहुत पसंद आ रहा है।

होलोग्राफिक मेकओवर का यूनीकॉर्न इफेक्ट

होलोग्राफिक मेकओवर में मेकअप का थ्री डी इफेक्ट आता है। इसमें ग्लिटर, लिपस्टिक और आइशैडो के संयोजन से कलात्मक चित्र बनाकर चेहरे के हिस्सों की डीटेलिंग की जाती है। ऐसे में चेहरे का लुक एनहैंस हो जाता है। आंखों व होठों पर ग्लिटर व लिपस्टिक से हाइलाइटिंग की जाती है। ऐसे में एक साथ कई रंग उभर कर आते हैं जिसे यूनीकॉर्न इफेक्ट कहा जाता है।

फैशन वीक से फैशन ट्रेंड तक

सेलिब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट मानसी मिढा के मुताबिक न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर मॉडल्स के चमकते थ्री डी मेकअप पर ब्यूटी एक्सप‌र्ट्स की निगाहें टिक गईं। दिल्ली एनसीआर में भी इसपर प्रयोग शुरू हुआ और दिल्ली एनसीआर के ट्रेंड फ्रीक लोगों के बीच यह काफी लोकप्रिय होने लगा है। खासतौर पर इंस्टा जनरेशन से इसे काफी सराहना मिल रही है। इतना ही नहीं, ब्राइडल मेकओवर में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है।

सोनिया कौर (मेकओवर एक्सपर्ट, नोएडा) का कहना है कि दुल्हन के मेकअप में इस तरह के ग्लिटरी शेड्स की प्रधानता देखने को मिल रही है। थ्री डी इफेक्ट बहुत मायने रखता है। होलोग्रैफिक मेकओवर तो चेहरे को जुदा लुक देने के लिए किया जाता है, लेकिन सिलिकॉन बेस्ड थ्री डी मेकओवर चेहरे के फीचर्स को माइल्ड व नेचुरल लुक देने के लिए उपयोग में लाया जाता है। थ्री डी आइलैशेज तीन लेयर में बाटा जाता है। बहुत इन रहने वाला है यह ट्रेंड। ब्राइड्स में इसकी मांग बढ़ रही है।

साक्षी सूद (सेलिब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट, दिल्ली) की मानें तो मेकअप में होलोग्राफिक इफेक्ट व यूनीकॉर्न रंग लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर मेकओवर में इसकी मांग बढ़ रही है। पार्टी मेकअप के तौर पर इसे काफी लोकप्रियता मिल रही है। लोगों को ग्लिटरी व कई रंगों के शेड्स बेहद पसंद आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया के साथ रियल लाइफ में भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी