दिल्ली सरकार के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी जा रही अच्छी सुविधाएं : राजेन्द्र पाल गौतम

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित और संचालित किए जा रहे 50 लोगों की क्षमता वाले बिंदापुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण के लिए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे। गौतम ने पूरे वृद्धाश्रम का दौरा किया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:38 PM (IST)
दिल्ली सरकार के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दी जा रही अच्छी सुविधाएं : राजेन्द्र पाल गौतम
बुजुर्गों को दिया जा रहा पौष्टिक भोजन और चिकित्सीय सुविधाएं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार अपने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को हर संभव अच्छी सुविधाएं प्रदान कर रही है। शनिवार को बिंदापुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण करने के दौरान दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने यह बातें कही।

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित और संचालित किए जा रहे 50 लोगों की क्षमता वाले बिंदापुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण के लिए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पहुंचे। गौतम ने पूरे वृद्धाश्रम का दौरा किया और यहां रह रहे बुजुर्गों को दी जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर दी जा रहीं सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें हो रही परेशानियों व जरूरतों की भी जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सरकार के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है और उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि उन्हें यहां समय पर नाश्ता, दूध, भोजन, फल आदि दिए जा रहे हैं और उनकी सभी जरूरी सुविधाओं का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है।

बिंदापुर वृद्धाश्रम में कुल 57 बुजुर्ग रह रहे हैं, जिनमें 45 महिला और 12 पुरुष हैं। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए सभी बुजुर्गों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पांच को कोविड सेंटर सुल्तानपुरी में भेजा गया है, जबकि एक बुजुर्ग का सत्यवादी हरिशचंद्र हॉस्पिटल, नरेला में इलाज चल रहा है। कोरोना की वजह से इस वृद्धाश्रम में दो बुजुर्गों की मृत्यु भी हुई है, जिनमें एक महिला 96 वर्ष की थी और एक पुरुष 91 वर्ष के शामिल थे।

वृद्धाश्रम के अधीक्षक को आदेशित करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और बुजुर्गों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं उन्हें समय पर मिले और समय-समय पर उनकी चिकित्सीय जांच भी होती रहे।

chat bot
आपका साथी