मर्डर मिस्ट्रीः बाथरूम में पति-पत्नी के साथ 1 घंटे में ऐसा क्या घटा जो शव में तब्दील हो गए दोनों

दंपती की मौत बाथरूम में घुसने के एक घंटे बाद हुई थी। यह भी सामने आया है कि दोनों की मौत कुछ मिनट के अंदर में हुई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 07 Mar 2018 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 08 Mar 2018 07:54 PM (IST)
मर्डर मिस्ट्रीः बाथरूम में पति-पत्नी के साथ 1 घंटे में ऐसा क्या घटा जो शव में तब्दील हो गए दोनों
मर्डर मिस्ट्रीः बाथरूम में पति-पत्नी के साथ 1 घंटे में ऐसा क्या घटा जो शव में तब्दील हो गए दोनों

गाजियाबाद (जेएनएन)। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड में दंपती की बाथरूम में घुसने के एक घंटे बाद मौत हुई थी। अगले दिन 12 बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संभावित समय बताया गया है कि करीब 15-16 घंटे पहले दंपती की मौत हुई थी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं आया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

जांच अधिकारी के मुताबिक, नीरज और रुचि सिंघानिया होली खेलने के बाद शुक्रवार शाम 5:30 बजे अपने कमरे के बाथरूम में गए थे। रात नौ बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन उन्हें पार्टी में जाने के लिए बुलाने लगे। आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर दोनों का शव पड़ा हुआ था।

दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर 12 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में आया है कि दोनों की मौत पोस्टमार्टम होने के 15 से 16 घंटे पहले हुई थी। दोनों की मौत कुछ मिनट के अंदर में हुई है।

ऐसे में पुलिस का कहना है कि दंपती की मौत बाथरूम में घुसने के एक घंटे बाद हुई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत कैसे हुई। जांच के लिए विसरा आगरा की फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मानें तो दोनों की मौत की गुत्थी अब विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही सुलझ सकेगी। रिपोर्ट के लिए करीब 20 दिन इंतजार करना होगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में एफआइआर दर्ज किए जाने की संभावना है। दंपती मूलरूप से बरेली के रहने वाले थे।

फोन व लैपटॉप खंगालेगी पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सिंघानिया दंपती का फोन व लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच करेगी। पुलिस अभी तक की जांच में आत्महत्या या किसी अन्य वजह तक पहुंच नहीं पाई है। पुलिस के अनुसार, अभी तक की जांच में कोई भी ऐसी कड़ी नहीं जुड़ रही है कि पुलिस किसी नतीजे तक पहुंचे। पुलिस ने अभी दंपती की सोशल मीडिया को भी ठीक प्रकार से नहीं खंगाला है। पुलिस ने घर में मौजूद सभी लोगों के अलग-अलग बयान लिए हैं, जिसमें कुछ भी ऐसा तथ्य नहीं निकला है जिससे कोई संदेह पैदा हो। पुलिसकर्मियों का कहना है कि परिजन पुलिस से बात करने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बाथरूम में मिली पति-पत्नी की डेडबॉडी, इन 6 सवालों के जवाब से सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री

chat bot
आपका साथी