बढ़ते प्रदूषण के बाद भी खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, ज‍िम्‍मेदार बेखबर

स्मॉग शहर में रोजाना बढ़ता जा रहा है। जिला देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की श्रेणी में पहले स्थान पर है फ‍िर भी लोग खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है।

By Edited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:59 PM (IST)
बढ़ते प्रदूषण के बाद भी खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, ज‍िम्‍मेदार बेखबर
बढ़ते प्रदूषण के बाद भी खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, ज‍िम्‍मेदार बेखबर

बल्लभगढ़, जेएनएन। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शुमार औद्योगिक नगरी का नाम अपने ही लोग खराब करने पर तुले हुए हैं। अब इसे अज्ञानता कहें या जानबूझ करने वाला काम। राजीव कॉलोनी में लगातार कूड़ा एकत्रित करके जलाने की शिकायतें आ रही हैं। इससे वातावरण में धुआं छाया रह रहा है।

राजीव कॉलोनी में करीब 25 हजार की आबादी रहती है। यहां पर नगर निगम के कर्मचारियों पर कूड़ा न उठाने की शिकायतें सामने आती हैं। वहां जमा कूड़े के ढेर में कोई न कोई आग लगा देता है। आग पूरी रात जलती रहती है।

इस समस्या के बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है। लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा है। कई लोग आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं। अस्थमा के मरीजों को खास तौर पर परेशानी होती है।

पार्षद का बयान
सफाई कर्मचारियों से लगातार कूड़ा उठवाया जाता है। कूड़े में आग लगवाने वालों पर नजर रखी जाएगी।

-सपना डागर, पार्षद वार्ड नंबर-एक

chat bot
आपका साथी