बंधक बनाकर मां से रातभर दुष्कर्म किया, जवान बेटी को भी नहीं छोड़ा

देर रात करीब दो बजे बहन के देवर ने अपने दो साथियों के साथ मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 01:17 PM (IST)
बंधक बनाकर मां से रातभर दुष्कर्म किया, जवान बेटी को भी नहीं छोड़ा
बंधक बनाकर मां से रातभर दुष्कर्म किया, जवान बेटी को भी नहीं छोड़ा

नोएडा (जेएनएन)। दिल्ली से सटे नोएडा के दादरी इलाके में यूपी को शर्मसार करने की घटना सामने आई है।   दादरी के डेरीन गांव में मां के साथ शनिवार देर शाम मौसेरी बहन से मिलने आई महिला व उसकी मां को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

वारदात को महिला की मौसेरी बहन के देवर ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया और रात में ही दोनों को घर से निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं ने रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गुजारी। पीड़ितों ने दादरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः सास को बना दिया कॉल गर्ल, Facebook पर लगने लगी बोली

मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली एक युवती की शादी बदायूं के रहने वाले युवक से हुई थी। युवती की एक मौसेरी बहन की शादी मेरठ व दूसरी बहन की शादी दादरी के डेरीन गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़ित महिला दो दिन पहले अपनी मां के साथ डेरीन गांव में बहन से मिलने आई थी।

आरोप है कि शनिवार देर रात करीब दो बजे उसकी बहन के देवर ने अपने दो साथियों के साथ मां-बेटी को बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी से मारपीट की और रात में ही गाली गलौज करते हुए दोनों को घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ेंः शादी से ठीक पहले दुल्हन ने किया धमाका, सबके सामने बोली- मैं तो हूं प्रेग्नेंट

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार मां-बेटी ने स्टेशन पर गुजारी रात

पीड़ित महिलाएं रात में पैदल गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। रविवार सुबह गाजियाबाद से ही फोन पर महिला ने मेरठ में रहने वाली बहन को आपबीती सुनाई। रविवार दोपहर पीड़ित महिलाओं ने दादरी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी।

दादरी के पुलिस क्षेत्रधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है। पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल जांच आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी