फर्जी दस्तावेज पर ठगी कर कार खरीदने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, बैंकों को लगाते थे चूना

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेज पर कार खरीद कई बैंकों को चूना लगाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 07:33 PM (IST)
फर्जी दस्तावेज पर ठगी कर कार खरीदने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, बैंकों को लगाते थे चूना
फर्जी दस्तावेज पर ठगी कर कार खरीदने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, बैंकों को लगाते थे चूना

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी दस्तावेज पर कार खरीद कई बैंकों को चूना लगाने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपित को पहचान 60 वर्षीय बुजुर्ग रवि कुमार शर्मा और उसके बेटे निखिल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों को असोला एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया। पिता भगोड़ा है जबकि निखिल घोषित अपराधी है। बेटे के पास से फर्जी दस्तावेज पर खरीदी गई एक कार बरामद की गई है। निखिल शर्मा एक बड़े संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवदर्शन को जानकारी मिली थी कि पुल प्रह्लादपुर थाने का घोषित अपराधी असोला, फतेहपुर बेरी इलाके में छुपा हुआ है। उसके पास फर्जी दस्तावेज पर खरीदी गई कार है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने असोला स्थित घर से निखिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि कार उसके पिता रवि कुमार शर्मा की है। छानबीन में पता चला कि वह कार जाली दस्तावेजों पर प्राप्त ऋण से खरीदी गई थी। जिसके बाद कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। निखिल शर्मा ने बताया कि वह कार का शौकीन है और शराब के नशे में दो बार दुर्घटना भी कर चुका है।

दोनों मामले में वह दुर्घटना के बाद भागने में सफल हो गया था। वह पहले अपने चाचा की अरुण देव बिल्डर में काम करता था, लेकिन घाटे के कारण कंपनी बंद होने के बाद निखिल ने अपना प्लेसमेंट सेंटर खोल लिया था। आरोपित एक संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बाद में पुलिस ने पिता रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। रवि शर्मा ने पुलिस को बताया कि अरुण देव बिल्डर नाम की कंपनी उसका भाई चलाता था। वह उस कंपनी का निदेशक था। लेकिन घाटा होने पर कंपनी बाद में बंद हो गई थी। इसी बीच उसने फर्जी दस्तावेज पर ऋण लेकर कार खरीदना शुरू कर दिया था। उसने फर्जी दस्तावेज पर कई कार खरीदी थी। इस संबंध में उस पर दो मामले दर्ज हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी