राजा नाहर सिंह मेट्रो शुरू, मगर एफओबी का काम अब तक अधूरा, यात्रियों को हो रही परेशानी

फरीदाबाद जिले में मेट्रो को बल्लभगढ़ आए नौ दिन का समय पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज अभी तक तैयार नहीं हुए हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 03:58 PM (IST)
राजा नाहर सिंह मेट्रो शुरू, मगर एफओबी का काम अब तक अधूरा, यात्रियों को हो रही परेशानी
राजा नाहर सिंह मेट्रो शुरू, मगर एफओबी का काम अब तक अधूरा, यात्रियों को हो रही परेशानी
बल्लभगढ़, जेएनएन। मेट्रो सेवा को शुरू हुए नौ दिन हो चुके हैं, पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज अभी तक तैयार नहीं हुए हैं। इसके चलते लोगों हाइवे से आवागमन करने को मजबूर हैं। मेट्रो ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए सेफ्टी कमीश्नर एसके पाठक 16 नवंबर को आए थे।

उस दिन एफओबी तैयार न होने से उन्होंने डीएमआरसी के अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। उनकी नाराजगी को लेकर डीएमआरसी के अधिकारियों ने जल्द एफओबी को तैयार करने का आश्वासन दिया था। अब मेट्रो का 19 नवंबर को उद्घाटन किया जा चुका है और नौ दिन से लगातार यात्री राजा नाहर सिंह स्टेशन और संत सूरदास सिही से आ-जा रहे हैं।

एफओबी को तैयार करने की गति भी धीमी हो गई है। राजमार्ग पर वाहनों की संख्या काफी है और तेज गति से चलते हैं। ऐसे में दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है। मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर तक का समय मिला है, तय समय सीमा तक अवश्य एफओबी तैयार कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी