गहने हड़पने के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे खोल दिया सारा भेद, गिरफ्तार

वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो सेल्समैन के विरोधाभाषी ब्यान से उसपर शक हुआ। इसके बाद में कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि रुपये की जरूरत पूरा करने के लिए उसने यह काम किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM (IST)
गहने हड़पने के लिए रची थी लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने ऐसे खोल दिया सारा भेद, गिरफ्तार
सेल्समैन ने शादी के खर्च के लिए गहने हड़पने के मकसद से लूटपाट की झूठी साजिश रची थी।

नई दिल्ली, संतोष शर्मा। ज्वेलरी कंपनी में सेल्समैन ने शादी के खर्च के लिए गहने हड़पने के मकसद से लूटपाट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस को आरोपित ने बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसके पास मौजूद 985 ग्राम भार के सोने के गहने लूट ले गए। वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सेल्समैन के विरोधाभाषी ब्यान से उसपर शक हुआ। इसके बाद में कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि रुपये की जरूरत पूरा करने के लिए उसने यह काम किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महाराष्‍ट्र का रहने वाला है भोसले

आरोपित की पहचान महाराष्ट्र के सतारा निवासी उमेश भोसले के रूप में हुई है। उनके पास से गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।  मध्य जिला के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आनंद पर्वत थाना पुलिस को 30 सितंबर को इलाके में गहने लूटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर उमेश भोसले ने पुलिस बताया था कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से करोल बाग स्थित श्रीचंद श्रवण कुमार ज्वेलर्स में बतौर सेल्समैन काम कर रहा है। वह कंपनी से 985 ग्राम गहने दिखाने स्कूटी से पीतमपुरा जा रहा था। जैसे ही वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां आए और चाकू से उसे घायल कर गहने से भरा बैग लूटकर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा कोई लूट का निशान

शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज और शिकायतकर्ता के कॉल डिटेल रिकाड (सीडीआर) का विश्लेषण किया। इसमें विरोधाभास सामने आने पर पुलिस का शक उमेश पर गया। संदेह पैदा होने पर पुलिस ने सेल्समैन से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उमेश ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। शादी के खर्च के लिए उसने लूटपाट की झूठी कहानी बनाई थी।

तेज कील से खुद को पहुंचाई चोट ताकि असली लगे जख्‍म

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित घटना वाले दिन मालिक के भाई के कार्यालय में गहने रख दिए थे और खाली हाथ जखीरा फ्लाईओवर के पास पहुंचा था। उसने तेज कील से खुद को चोट पहुंचाई थी। इसके बाद पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी