Eid Ul Fitr : देश भर में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर

eid ul fitr बुधवार को ईद देश में मनाया जाएगा। मंगलवार की देर शाम ईद का चांद दिख गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 09:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 08:01 AM (IST)
Eid Ul Fitr : देश भर में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर
Eid Ul Fitr : देश भर में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर

नई दिल्‍ली, जेएनएन। बुधवार को ईद देश में मनाया जाएगा। इसका कारण है मंगलवार की देर शाम ईद का चांद दिखना। लोगों इस दिन का बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। एक दूसरे के साथ मिलकर लोग अमन और तरक्‍की की दुआ मांगेंगे। ईद उल फितर पर लोग मीठी सेवई एक दूसरे को खिलाते हैं। इधर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ईद की बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि मैं सभी साथी नागरिकों और भारत और विदेशों में अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं और शुभकामनाएं देता हूं।

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अब्दुल बुखारी ने चांद देखने वाली समिति की बैठक के बाद मंगलवार को ईद का चांद देखे जाने का ऐलान किया। ऐतिहासिक मस्जिद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'आज चांद दिखा है। अब चांद दिखने के बाद दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में कल ईद मनाई जाएगी।'

एक माह के रमजान माह के अंत के साथ कल शहर भर में ईद का पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान गाजियाबाद में सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में 1500 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक जिले में पांच स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही नमाज वाले स्थानों की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकार भी नमाज के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते रहेंगे।

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। नमाज स्थलों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। 1500 पुलिसकर्मी व पीएसी के साथ चौकी व थाना प्रभारी के साथ सभी सीओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें।

यहां रहेगा डायवर्जन
-
चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। सभी आंबेडकर रोड से जाएंगे।
- घंटाघर से हापुड़ तिराहे की तरफ जाने पर पाबंदी रहेगी। सभी वाहनों को ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से निकाला जाएगा।
- हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को भी ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।
- हिंडन विहार की ओर से घंटाघर जाने वाले वाहनों हापुड़ तिराहे से पुराना बस अड्डा जाएंगे।
- मालीवाड़ा चौराहे से नया गाजियाबाद स्टेशन की ओर जाने वाहन पुराना बस अड्डा की ओर से भेजा जाएगा।
- भाटिया मोड़ पर नमाज के दौरान एक ओर की रोड बंद रहेगी।
- डासना में ईदगाह की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी