Delhi Metro News: अगल-अलग समय पर कर्मचारियों को बुलाएं दफ्तर तो भीड़ से बचाव संभव

Delhi Metro News DMRC के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह का कहना है कि यह व्यवस्था तभी कामयाब होगी जब नियोक्ता कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर दफ्तर बुलाएं। ताकि कर्मचारी व्यस्त समय की बाधा को तोड़कर मेट्रो में सफर कर सकें।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 12:39 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 12:39 PM (IST)
Delhi Metro News: अगल-अलग समय पर कर्मचारियों को बुलाएं दफ्तर तो भीड़ से बचाव संभव
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सांकेतिक फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Metro News: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो ट्रेनों का संचालन रफ्तार पकड़ रहा है। फिलहाल 4 लाख यात्री रोजाना दिल्ली-एनसीआर में सफर कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या से दिल्ली मेट्रो रेल निगम की चिंता भी बढ़ गई है। इस बाबत मंगू सिंह (प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी) कहना है कि दिल्ली मेट्रो पहले की तरह सामान्य रूप से रफ्तार भरने लगेगी। कोरोना के संक्रमण से बचाव व शारीरिक दूरी के नियम के पालन के लिए मेट्रो में एक सीट छोड़कर बैठने व एक मीटर की दूरी बनाकर कोच में खड़े रहने की व्यवस्था की गई है। मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया। फिर भी जरूरी है कि दफ्तर का समय इस तरह से निर्धारित किया जाए कि सुबह या शाम को व्यस्त समय में मेट्रो में भीड़ न बढ़ जाए। सुबह व शाम को मेट्रो में शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं होने की शिकायतें भी मिल रही है लेकिन यदि हम अपनी कार्यशैली कोरोना से बचाव के अनुकूल नहीं बनाएंगे तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेंगी, इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर में मेट्रो की फ्रिक्वेंसी कम रखने की व्यवस्था खत्म कर दी है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी एक बराबर रहेगी, ताकि लोग दफ्तर के व्यस्त समय में मेट्रो में सफर करने से बच सकें।

मंगू सिंह का कहना है कि यह व्यवस्था तभी कामयाब होगी जब नियोक्ता कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर दफ्तर बुलाएं। ताकि कर्मचारी व्यस्त समय की बाधा को तोड़कर मेट्रो में सफर कर सकें। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि पहले एक कोच में 250 से 300 यात्री सफर करते थे। अब यह संख्या 50 तक सीमित कर दी गई है। इसलिए मेट्रो को 20 फीसद क्षमता के साथ चलाने की व्यवस्था की गई है। यदि लोग व्यस्त समय की व्यवस्था से हटकर अपनी यात्रा प्लान करेंगे तो मेट्रो अधिक यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करा पाएगी। दोपहर में ही मेट्रो की फ्रिक्वेंसी अधिक रखी गई है। लोगों को इस व्यवस्था का फायदा उठाना चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी