जेल में पांच घंटे तक चला विदेशी बंदियों का हंगामा, 31 आरोपितों को भेजा गया लुक्सर जेल Noida News

बिना वीजा-पासपोर्ट के रहते हुए पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे 31 विदेशी नागरिकों को जिला जेल लुक्सर भेज दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 10:42 PM (IST)
जेल में पांच घंटे तक चला विदेशी बंदियों का हंगामा, 31 आरोपितों को भेजा गया लुक्सर जेल Noida News
जेल में पांच घंटे तक चला विदेशी बंदियों का हंगामा, 31 आरोपितों को भेजा गया लुक्सर जेल Noida News

नोएडा [मनीष तिवारी]। बिना वीजा-पासपोर्ट के रहते हुए पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे 31 विदेशी नागरिकों को जिला जेल लुक्सर भेज दिया। विदेशी नागरिकों ने जेल में पांच घंटे हंगामा किया, जिससे जेल प्रबंधन व दूसरे बंदियों की नींद उड़ गई। विदेशियों ने खुद को अपराधी न मानते हुए जेल में रखने पर गुस्सा जाहिर किया। हंगामा सुबह लगभग चार बजे तक चलता रहा। थक-हार कर विदेशी सो गए।

बता दें कि एसएसपी के निर्देश पर चले आपरेशन क्लीन-दस के तहत पुलिस ने बिना वीजा व पासपोर्ट रहने वाले 60 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था। 12 विदेशियों ने कागज दे दिए थे तो उन्हें छोड़ दिया गया था। एक महिला के पास से नशे का सामान मिला था उसे पहले ही जेल भेज दिया गया था। हिरासत से 17 विदेशी फरार हो गए थे। शेष को पुलिस ने जेल भेज दिया।

दरअसल, हिरासत से 20 विदेशी भागे थे। पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए तीन विदेशियों को दोबारा पकड़ लिया था। इनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस दोबारा कोई रिस्क लेना नहीं चाह रही थी। इस कारण शुक्रवार को पुलिस ने विदेशियों का मेडिकल कराया और रात साढ़े दस बजे सभी को लुक्सर जेल भेज दिया। 31 विदेशियों में से 19 महिला व 12 पुरुष हैं। पुरुष व महिला बंदियों को अलग बैरक में भेजा जाने लगा। इस दौरान विदेशियों ने हंगामा किया।

जेल सूत्रों का कहना है विदेशी बंदी कह रहे थे वह कोई अपराधी नहीं हैं। इस कारण उन्हें जेल में न रखा जाए। उन्होंने खाना खाने से भी मना कर दिया। शनिवार को सभी देर तक सोते रहे और उठने पर नानवेज खाने की मांग की। जेल प्रबंधन ने उनकी मांग खारिज कर दी। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया विदेशी बंदियों ने हंगामा किया था। शनिवार को जेल में मिलाई नहीं होती। इस कारण कोई उनसे मिलने कोई नहीं आया।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी