कोरोना टीका की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग, HC ने केंद्र- दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस

Delhi Hight court on covid vaccination अधिवक्ता विवेक गौर ने याचिका में कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की उन्हें कोरोना का टीका लग जाये लेकिन टीकों की आपूर्ति नहीं होने के कारण वह आज तक टीका नहीं लगवा सके।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 03:48 PM (IST)
कोरोना टीका की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग, HC ने केंद्र- दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए काेरोना टीका की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देेने की मांग दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई है। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अधिवक्ता विवेक गौर ने याचिका में कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की उन्हें कोरोना का टीका लग जाये, लेकिन टीकों की आपूर्ति नहीं होने के कारण वह आज तक टीका नहीं लगवा सके। उन्होंने तर्क दिया है कि दस मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता करके कहा था कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को टीकों की 1.34 करोड़ से अधिक खुराक का आर्डर दिया है और केंद्र सरकार ने मई माह में सिर्फ 3.5 लाख टीका ही वितरित किया। इसके जवाब में भाजपा के नेताओं ने दावा किया था कि ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। विवेक ने कहा कि ये पता होना चाहिए कि कौन गलत बयान दे रहा है और टीकाकरण की कमी पर लोगों को गुमराह कर रहा है।

इधर, जिला प्रशासन ने हर एक जिले में दिव्यांगों के लिए टीकाकरण केंद्र खोले हैं। बुधवार से इन केंद्रों में 45 से अधिक उम्र वाले दिव्यांगों को बिना किसी अप्वाइंटमेंट के टीका लगाया गया। दिव्यांगों के लिए राज्य आयुक्त के नोटिस पर मंडलायुक्त कार्यालय की समन्वय शाखा से मिले निर्देश पर प्रशासन ने यह केंद्र बनाएं हैं।

दिव्यांगों को टीका लगाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को टीका लगाते वक्त कई सिविल डिफेंस वालंटियर पकड़ रहे हैं। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मी टीका लगा पा रहे हैं। दिव्यांगों को टीका लगाते वक्त स्वास्थ्य कर्मियों को काफी सतर्कता भी बरतनी पड़ रही है। स्वास्थ्यकर्मी पहले उन्हें बातों में लगाकर उनका ध्यान भटका रहे हैं फिर टीका लगा रहे हैं।

पूर्वी जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी रामचंद्रा ने बताया कि वेस्ट विनोद के राजकीय स्कूल में दिव्यांगों के लिए विशेष केंद्र बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए यहां व्हीलचेयर की सुविधा भी है। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ 45 से अधिक उम्र के दिव्यांगों को ही टीका लगाया जा रहा है। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी, 18 से 44 वर्ष वालों को भी लगाई जाएगी। एसडीएम सीलमपुर अजय अरोड़ा ने बताया कि शास्त्री पार्क स्थित राजकीय विद्यालय में दिव्यांगों के लिए बनाए गए केंद्र में सिविल डिफेंस के वालेंटियर टीका लगवाने में दिव्यांगों की मदद कर रहे हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है, उन्हें अपना आधार कार्ड और फोन साथ लेकर जाना है।

यहां बने दिव्यांगों के लिए टीकाकरण

केंद्र1. राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, शास्त्री पार्क उत्तर पूर्वी जिला।

2. राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, वेस्ट विनोद नगर पूर्वी जिला।

3. राजकीय प्रतिभा बाल विद्यालय, सूरजमल विहार शाहदरा जिला।

chat bot
आपका साथी